फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में काशी के कर चुके हैं दर्शन तो अब रुख करें भारत के 'दूसरे काशी' की ओर

Tue, 17 Sep 2019 10:06 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 17 Sep 2019 10:06 AM IST
विज्ञापन
gokarna karnataka a holy place to visit
- फोटो : pixa

भारत में जितने सैर करने के लिए पर्यटन स्थल हैं उतने ही ऐसे स्थान हैं जहां की कोई न कोई धार्मिक मान्यता है। उत्तर प्रदेश में बसे काशी को तो साक्षात भगवान शिव की नगरी कहा जाता है लेकिन भारत में एक और स्थल है जिसे लोग भारत का दूसरा काशी कहते हैं। तो आइए जाने वो कौन सी पवित्र जगह है जिसकी हम बात कर रहे हैं।

gokarna karnataka a holy place to visit
- फोटो : pixa
गोकर्ण, कर्नाटक

गोकर्ण एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है जो कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में स्थित है। इस स्थान की खासियत है कि यह दो नदियों के ऐसे संगम पर बसा है जो देखने से गाय के कान के समान लगता है जिसकी वजह से इसे गोकर्ण नाम दिया गया है। 

gokarna karnataka a holy place to visit
- फोटो : pixa
यहां की कथा है अद्भुत

इस छोटे से गांव के बारे में कथा प्रचलित है कि यहां पर बने सबसे प्राचीन मंदिर महाबलेश्वर की शिवलिंग दैत्यराज रावण के द्वारा लाई गई थी। इस बारे में बड़ी ही रोचक कथा प्रचलित है कि रावण भगवान शंकर को प्रसन्न करके अजेय शक्तियां प्राप्त करके उस शिवलिंग को अपने साथ लंका ले जाना चाहता था। लेकिन रावण की इस योजना से घबराकर देवताओं ने चाल चली और भगवान गणेश के साथ मिलकर धोखे से इस शिवलिंग को यहीं रखवा दिया। तब से यह शिवलिंग यहीं पर स्थापित है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
gokarna karnataka a holy place to visit
- फोटो : pixa
और भी हैं मंदिर

महाबलेश्वर मंदिर के अलावा यहां पर महागणपति का मंदिर, भद्रकाली मंदिर, वारादराज मंदिर और वेंकटरमण मंदिर प्रमुख है।

विज्ञापन
gokarna karnataka a holy place to visit
- फोटो : pixa
बहुत खूबसूरत है यह शहर

गोकर्ण में और भी बहुत से प्राकृतिक नजारे हैं जिन्हें देखा जा सकता है। इनमें कुडेल तट अद्भुत है। यहां के सभी समुद्री तटों में सबसे बड़ा तट है ये। इसके साथ ही ओम तट भी है, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह हिंदू धर्म के प्रतीक ओम की आकृति के समान है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed