फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत के सबसे पुराने पांच रेस्त्रां जहां का स्वाद है बेमिसाल, खाने के शौकीनों का जाना तो बनता है

Mon, 16 Sep 2019 05:04 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Mon, 16 Sep 2019 05:04 PM IST
विज्ञापन
visit  india's oldest restaurants for delicious food
कहते हैं 'कुछ लोग खाने के लिए जीते हैं तो कुछ जीने के लिए खाते हैं'। अब इन दोनों में से आप क्या हैं, ये आपको तय करना है। लेकिन खाने के बगैर कोई नहीं जी सकता और स्वादिष्ट खाना सभी खाना चाहते हैं। तो आज हम आपको उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां खाने के शौकीन हर इंसान को जिंदगी में एक बार स्वाद चखने जरूर जाना चाहिए।
visit  india's oldest restaurants for delicious food
टुंडे कबाबी 
गलौटी कबाब, बिरयानी और कोरमा के लिए मशहूर टुंडे कबाबी जाकर खाना चखना तो बनता है। यहां के कबाब मुंह में जाते ही गल जाते हैं। हालांकि इसके पीछे एक खानदानी राज है क्योंकि इसके लिए घर की महिलाएं खास मसाला तैयार करती हैं। कहा जाता है कि टुंडे कबाबी की शुरुआत 1905 में लखनऊ में हाजी मुराद अली ने की थी, जिनके सिर्फ एक हाथ थे। 


 
visit  india's oldest restaurants for delicious food
फ्लरीज 

कोलकाता की पार्क स्ट्रीट में मौजूद यह मशहूर बेकरी, 1927 में शुरू हुई थी। इसकी शुरुआत स्विट्ज़रलैंड के एक दंपत्ति, मिस्टर एंड मिसेज जे फ्लरी ने की थी, जिन्होंने कोलकाता को अपना घर बना लिया था। आज यह कोलकाता की मशहूर कॉफी शॉप है। यहां की रम बॉल्स, क्रीम मिरेंग और इंग्लिश ब्रेकफास्ट काफी मशहूर हैं । इसके अलावा आमलेट, क्रीम ऑफ मशरूम ऑन टोस्ट, डोनट्स और हॉट चॉकलेट भी लोगों के पसंदीदा स्नैक्स हैं। कहा जाता है कि प्रसिद्ध फिल्मकार सत्यजीत रे हर रविवार नाश्ते के लिए इस जगह पर आते थे। इस समय कोलकाता, दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद में फ्लरी बेकरी के 15 आउटलेट हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
visit  india's oldest restaurants for delicious food
लियोपोल्ड कैफे

1871 में स्थापित, यह कैफे मुंबई के सबसे पुराने रेस्त्रां में से एक है और लोग इसके दीवाने हैं। मेन्यू में चाइनीज से लेकर इटैलियन और भारतीय सब कुछ है। लियोपोल्ड स्पेशल वेजीटेरियन पास्ता, रेड पेपर चिकन, प्रॉन चिली और सोया वाइन चिकन यहां के मशहूर पकवान हैं। 2003 के उपन्यास, शांताराम, में भी इसका जिक्र है। ओलंपिया कॉफी हाउस के सामने, शहीद भगत सिंह रोड, कोलाबा कॉजवे, मुंबई पहुंचकर स्वाद चख सकते हैं।

विज्ञापन
visit  india's oldest restaurants for delicious food
ग्लेनरी बेकरी 

नेहरू रोड, चौक बाजार दार्जिलिंग पर स्थित यह रेस्त्रां 100 साल से भी ज्यादा पुराना है। ये लोकल और टूरिस्ट की पसंदीजी जगह मानी जाती है। इस बेकरी के डिजर्ट का तो कोई जवाब ही नहीं है जिसमें मजेदार एप्पल पाई, स्टिकी सिनेमन बन्स और फ्रेश मीट पाई बहुत पसंद की जाती हैं। इनकी दार्जिलिंग चाय तो लोगों में काफी मशहूर है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed