अक्सर हम सभी का गोवा जाने का मन करता है। लेकिन दोस्तों के कारण प्लान कभी पास नहीं हुआ। पर अब बीच की मस्ती भी चाहिए तो परेशान मत होइए आप। हम आपके लिए बेहतरीन बीचेस वाला शहर ढूंढकर लाएं हैं। न ज्यादा महंगा है और न ही वहां पहुंचना ज्यादा कठिन है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं गोकर्ण की। सबसे ज्यादा शांत कही जाने वाली जगह अब पर्यटकों की चहल-पहल का अहम हिस्सा बन गयी है। इसलिए हम आपको गोकर्ण का टूरिस्ट स्पॉट के बारे में बताने जा रहे हैं।
गोवा के बीचेस छोड़ गोकर्ण के समद्र किनारे बिताएं रात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओम बीच
इस बीच को ओम बीच के नाम से इसलिए जाना जाता है क्योंकि इस बीच का आकार ऊं जैसा है। खूबसूरत और शांत यह बीच ऊंची-नीची पथरीली चट्टानों का एक शानदार नजारा पेश करता है। यहां पर ढेर सारे कैफे भी मौजूद हैं। आप यहां पर वाटर स्पोर्ट्स का भी लुत्फ उठा सकते हैं। जब आप इस बीच पर आएं तो बनाना बोट राइड और सर्फिंग का आनंद ले सकते हैं।
अंशी नेशनल पार्क
यह पार्क देश के सबसे लोकप्रिय पार्कों में से एक है। पक्षियों की दो सौ से भी अदिक प्रजातियां इस पार्क में मौजूद हैं जो पक्षी प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां के घने जंगलों में आपको ठंड बहुत महसूस होगी। अगर आप इस जंगल को अच्छी तरह से घूमना चाहते हैं तो कम से कम आपको दो घंटा लग सकता है।
पैराडाइस बीच
इस बीच को फुल मून बीच भी कहा जाता है। यह जगह ओम बीच से भी ज्यादा शांत है और यहां पर्यटकों का आना-जाना भी बहुत कम रहता है। यहां तक पहुंचने के लिए आपको नाव का सहारा लेना पड़ सकता है या फिर जंगल के रास्ते से जाना पड़ेगा। यह बीच तैराकी के लिए एकदम सही जगह है। यहां आपको अधिक संख्या में कैफे मौजूद हैं जहां आपको स्वादिष्ट मछली सर्व किया जाएगा। इस बीच पर कोई वाटर स्पोर्ट्स नहीं है।
येल्लापुर
गोकर्ण से लगभग डेढ़ घंटे की दूरी पर येल्लापुर के अद्भूत लालगुली वाटरफॉल्स हैं। पिछले कुछ सालों में लालगुली जलप्रपात काफी लोकप्रिय है। इस वाटरफॉल्स की शुरुआत काली नदी से होती है और इसका व्यू आंखों में बसाने लायक है। इसके अलावा आप यहां पर कुडले बीच, कारवार और कुमटा घूम सकते हैं। एडवेंचर के शौकीनों के लिए गोकर्ण में एक स्कूल भी है जो आपको सर्फिंग सीखाएगा। आप यहां पर सात दिनों से कम समय के लिए भी एक कोर्स का चयन कर सकते हैं। यहां आपको मसाज पार्लर और स्पॉ भी मिलेंगे।