साल 2022 अपने समाप्ति की तरफ बढ़ रहा है। क्या आप भी नए साल और क्रिसमस की छुट्टियां मनाने कहीं बाहर जाने का प्लान कर रहे हैं? अगर हां तो, इस बार आपको यात्रा के लिए जेब थोड़ी ज्यादा ढीली करनी पड़ सकती है। देश के भीतर और अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर महंगाई का असर देखा जा रहा है। ट्रैवल वेबसाइट्स से प्राप्त जानकारियों के अनुसार कोरोना महामारी के बाद से घरेलू मार्गों पर उड़ान की लागत में कम से कम 66% और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर लगभग 23% की वृद्धि हुई है।
New Year Tour: 66 फीसदी तक बढ़ गए हैं विमान यात्रा के दाम, होटल्स की बुकिंग भी महंगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़े फ्लाइट्स के दाम
सितंबर-अक्तूबर के महीने में दिल्ली से गोवा जाने के लिए जहां 5000-6500 तक खर्च करना पड़ता था वहीं क्रिसमस-न्यू इयर की छुट्टियों के लिए यह दाम बढ़कर 9000-10000 तक हो गया है। वहीं दिल्ली से शिमला के लिए दिसंबर के आखिर दिनों की बुकिंग 8000-8500 की आ रही है। इसलिए अगर आप छुट्टियों पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो पहले बजट पर जरूर ध्यान दें।
होटल्स भी हुए महंगे
ट्रैवल बेवसाइट से प्राप्त जानकारियों के मुताबिक फेस्टिव सीजन और छुट्टियों के दौरान यात्रा के साथ-साथ होटलों की बुकिंग और चार्ज भी काफी बढ़ रही है। दिल्ली स्थित एक रिजॉर्ट के मैनेजर ने बताया, हमारा मानना है कि दामों में आई बढ़ोतरी के लिए छुट्टियों के अलावा शादियों के सीजन को भी एक कारण माना जा रहा है। क्रिसमस और नए साल के दौरान स्वाभाविक तौर पर यात्रा बढ़ जाती है, होटल्स के चार्ज इन मौसम में बढ़ जाते हैं।
एक होटल की वेबसाइट के अनुसार, इन दिनों 3-4-सितारा होटल में डबल रूम में एक रात के ठहरने की कीमतों में औसतन लगभग 20% की वृद्धि हुई है। होटल्स की बुकिंग के दाम में आई बढ़ोतरी लगभग हर शहरों में देखी जा रहा है। शिमला-मनाली, गोवा जैसे टूरिस्ट वाले क्षेत्रों में रुम्स की उपलब्धता में भी कमी आ गई है।