फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganeshotsav 2024: मुंबई के इन भव्य गणेश पंडालों से नहीं हटेगी नजर, तस्वीरों में करें दर्शन

Fri, 06 Sep 2024 01:13 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 06 Sep 2024 01:13 PM IST
सार

अगर आप भी इस गणेशोत्सव के मौके पर गणपति पंडालों के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं तो देश के सबसे बड़े और भव्य गणपति पंडालों के बारे में जान लीजिए।

विज्ञापन
Ganeshotsav 2024 Celebration and Pandals Most Famous Ganpati Pandals In India Visit on ganesh Chaturthi
गणपति पंडाल - फोटो : instagram

Ganeshotsav 2024 Celebration and Pandals: भाद्रपद मास में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। गणेश चतुर्थी से 10 दिन के गणपति उत्सव की शुरुआत होती है, जिसका समापन 10वें दिन अनंत चतुर्दशी को गणपति विसर्जन के साथ होता है।



इस बार गणेश चतुर्थी और गणपति उत्सव की शुरुआत 7 सितंबर 2024 से हो रही है। इस पर्व की धूम सबसे अधिक महाराष्ट्र और गुजरात में होती है। गणेशोत्सव में जगह-जगह भव्य गणपति पंडाल सजते हैं। महाराष्ट्र के कई शहरों में तो विश्व प्रसिद्ध गणपति पंडाल लगाए जाते हैं, जिसमें सेलिब्रिटीज भी शामिल होते हैं। अगर आप भी इस गणेशोत्सव के मौके पर गणपति पंडालों के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं तो देश के सबसे बड़े और भव्य गणपति पंडालों के बारे में जान लीजिए।

Ganeshotsav 2024 Celebration and Pandals Most Famous Ganpati Pandals In India Visit on ganesh Chaturthi
गणपति पंडाल - फोटो : instagram

लालबाग के राजा, मुंबई

महाराष्ट्र की महानगरी मुंबई में गणेशोत्सव की धूम सबसे अधिक होती है। मुंबई के जीडी गोयनका रोड पर लालबाग बाजार में सबसे प्रसिद्ध और प्राचीन गणेश पंडाल को सजाया जाता है। यहां वर्ष 1934 से गणपति स्थापना हो रही है। इस पंडाल का नाम जगह के नाम पर "लालबाग चा राजा" है। इस पंडाल में भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाती है, जिसे लालबाग के राजा कहते हैं। इन्हें "मन्नतों का गणपति" भी माना जाता है। 10 दिन के गणेश उत्सव के दौरान लालबाग चा राजा पंडाल में कई सेलिब्रिटी पूजा करने के लिए शामिल होते हैं। 

Ganeshotsav 2024 Celebration and Pandals Most Famous Ganpati Pandals In India Visit on ganesh Chaturthi
अंधेरीचा राजा - फोटो : Instagram

अंधेरी चा राजा, मुंबई

माया नगरी मुंबई के सबसे भव्य पंडालों में से एक अंधेरी में सजता है। ये पंडाल अंधेरी चा राजा के नाम से मशहूर है। इस गणेश पंडाल का आयोजन 1966 से लगातार हो रहा है। यहां की सजावट और गणपति प्रतिमा के दर्शन के लिए मुंबई समेत आसपास के शहरों से भी लोग पहुंचते हैं। इसके अलावा 10 दिन यहां गणपति उत्सव मनाया जाता है, जिसमें कई मशहूर हस्तियां, फिल्मी सितारे और राजनेता शामिल होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganeshotsav 2024 Celebration and Pandals Most Famous Ganpati Pandals In India Visit on ganesh Chaturthi
जेएसबी सेवा मंडल पंडाल - फोटो : instagram

जी एस बी सेवा मंडल गणपति, द्वारकानाथ भवन

शहर के वडाला में कटक रोड पर द्वारकानाथ भवन है, जहां भव्य गणपति उत्सव का आयोजन होता है। यहां जीबीएस सेवा मंडल की ओर से गणपति पंडाल सजाया जाता है, जो "गोल्ड गणेश" के नाम से जाना जाता है। इसका कारण है कि यहां भगवान गणेश के श्रृंगार के लिए असली सोने के आभूषणों का उपयोग होता है। इस कारण इसे शहर का सबसे अमीर मंडल माना जाता है। इसके अलावा यह एकमात्र पंडाल है, जहां 10 दिवसीय उत्सव में 24 घंटे अनुष्ठान विधि की जाती है।

विज्ञापन
Ganeshotsav 2024 Celebration and Pandals Most Famous Ganpati Pandals In India Visit on ganesh Chaturthi
गणपति पंडाल - फोटो : instagram

मुंबई चा राजा, गणेश गली

मुंबई में ही गणेश गली व लेन में गणपति स्थापना की जाती है। यहां वर्ष 1928 से गणपति स्थापना हो रही है। पहली बार मिल श्रमिकों ने यहां गणेश स्थापना करके पूजा की और उत्सव मनाया। तब से गणेश गली में "मुंबई चा राजा" विराजमान होते आ रहे हैं। यह पंडाल शहर के सबसे प्रसिद्ध पंडालों में से एक है। गणेश गली में हर साल एक विशेष थीम के साथ गणपति उत्सव का आयोजन होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed