फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganeshotsav 2024: कैसे मिलते हैं सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन? जानें कब और किस गेट से मिलेगा आपको प्रवेश

Fri, 06 Sep 2024 10:49 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 06 Sep 2024 10:49 AM IST
सार

अगर आप गणपति उत्सव में मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं तो ये जान लें कि यहां तक कैसे पहुंचे और आम लोगों सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन कैसे मिलेंगे।

विज्ञापन
Ganeshotsav 2024 How To Reach Siddhivinayak Temple Mumbai Entry Rule Registration On Ganesh Chaturthi
सिद्धिविनायक मंदिर, मुंबई - फोटो : Amar Ujala

Ganeshotsav 2024 How To Reach Siddhivinayak Temple : गणेशोत्सव की शुरुआत 7 सितंबर 2024 से हो रही है। इस दिन गणेश चतुर्थी है। कहते हैं कि गणेश चतुर्थी तिथि को ही भगवान गणेश की उत्पत्ति मां पार्वती ने की थी, इसलिए इस तिथि को उनके जन्मदिन के तौर पर मनाते हैं। इसी के साथ 10 दिन का गणेश उत्सव मनाया जाता है।



देश के लगभग सभी गणेश मंदिरों में भव्य आयोजन होता है। धूमधाम से गणपति पूजा की जाती है। इस दौरान देश के सबसे प्रमुख और प्राचीन गणेश मंदिरों में से एक मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में सेलिब्रिटी से लेकर आम लोग तक दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

यहां हमेशा ही भक्तों की भीड़ रहती है। अगर आप गणपति उत्सव में मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं तो ये जान लें कि यहां तक कैसे पहुंचे और आम लोगों सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन कैसे मिलेंगे।

Ganeshotsav 2024 How To Reach Siddhivinayak Temple Mumbai Entry Rule Registration On Ganesh Chaturthi
सिद्धिविनायक मंदिर - फोटो : instagram

महाराष्ट्र के मुंबई शहर में भगवान गणेश का प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर स्थित है। इस मंदिर का नाम सिद्धिविनायक इसलिए पड़ा क्योंकि यहां गणेश प्रतिमा की सूंड दाईं ओर मुड़ी हुई है। इस तरह की गणपति प्रतिमा वाले मंदिर को सिद्धिपीठ माना जाता है। वहीं भगवान गणेश का एक नाम विनायक भी है, इस कारण मंदिर का नाम 'सिद्धिविनायक' पड़ा। मंदिर का निर्माण 19 नवंबर 1801 को हुआ था। 

Ganeshotsav 2024 How To Reach Siddhivinayak Temple Mumbai Entry Rule Registration On Ganesh Chaturthi
सिद्धिविनायक मंदिर - फोटो : instagram

सिद्धिविनायक मंदिर कैसे पहुंचें

सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचने के लिए आप मुंबई की लोकल ट्रेन, कैब, या बस का उपयोग कर सकते हैं। यह मंदिर दक्षिण मुंबई में स्थित है। अगर आप लोकल ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं, तो आपको दादर रेलवे स्टेशन पर उतरना होगा। वहां से आप टैक्सी के माध्यम से प्रभादेवी जा सकते हैं, जहां मंदिर स्थित है। रेलवे स्टेशन से मंदिर की दूरी मात्र 15 मिनट की है, जिसे आप चाहें तो पैदल भी तय कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganeshotsav 2024 How To Reach Siddhivinayak Temple Mumbai Entry Rule Registration On Ganesh Chaturthi
सिद्धिविनायक मंदिर - फोटो : instagram

सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन का समय

सिद्धिविनायक मंदिर के कपाट सुबह 5:30 बजे से रात 9:50 बजे तक भक्तों के लिए खुले रहते हैं। इस अवधि में भक्त मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं। विशेष रूप से मंगलवार के दिन मंदिर में भारी भीड़ होती है, इसलिए इस दिन दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को तैयार रहना चाहिए।

विज्ञापन
Ganeshotsav 2024 How To Reach Siddhivinayak Temple Mumbai Entry Rule Registration On Ganesh Chaturthi
सिद्धिविनायक मंदिर, मुंबई - फोटो : Instagram

सिद्धिविनायक मंदिर में प्रवेश के नियम

सिद्धिविनायक मंदिर में प्रवेश के दो मुख्य मार्ग हैं: सिद्धि द्वार और रिद्धि द्वार। सिद्धि द्वार से मुफ्त प्रवेश की अनुमति है, इसलिए इस द्वार पर हमेशा भारी भीड़ होती है। दूसरी ओर, रिद्धि द्वार पर अपेक्षाकृत कम भीड़ होती है, क्योंकि इस द्वार से प्रवेश के लिए शुल्क लिया जाता है।

यदि आपके पास समय की कमी है और आप लंबी कतारों से बचना चाहते हैं, तो आप इस शुल्क के साथ शीघ्र दर्शन का विकल्प चुन सकते हैं। इसके अलावा, वरिष्ठ नागरिकों, छोटे बच्चों के साथ माताओं, एनआरआई और विकलांग व्यक्तियों के लिए मंदिर में विशेष प्रवेश की व्यवस्था भी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed