फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganesh Chaturthi 2023: इन जगहों पर सजते हैं गणपति के भव्य पंडाल, गणेशोत्सव के मौके पर करें दर्शन

Tue, 19 Sep 2023 12:58 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 19 Sep 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2023 Visit Most Famous Ganpati Pandals In India Travel Details In Hindi
ganpati - फोटो : istock

Ganesh Chaturthi 2023: हर साल भाद्रपद में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से गणेश उत्सव की शुरुआत होती है। गणेश उत्सव 10 दिवसीय त्योहार है, जिसके पहले दिन गणेश चतुर्थी को भगवान गणपति की मूर्ति की स्थापना की जाती है। वहीं 10वें या आखिरी दिन गणपति विसर्जन होता है। इस साल गणेश चतुर्थी 19 सितंबर को है। मंदिरों में, घरों में और भव्य पंडालों में गणेश प्रतिमा की स्थापना इस दिन की जाएगी। वैसे तो गणपति उत्सव लगभग पूरे देश में ही मनाया जाता है, लेकिन इस पर्व की सबसे ज्यादा धूम महाराष्ट्र और गुजरात में होती है।



गणेशोत्सव के दौरान महाराष्ट्र में जगह-जगह का नजारा देखते ही बनता है। महाराष्ट्र के कई शहरों में भव्य गणपति पंडाल सजते हैं। इस गणपति पंडालों में सेलिब्रिटीज भी शामिल होते हैं और गणेश पूजा करते हैं। अगर आप भी गणेश उत्सव मनाना चाहते हैं तो इस बार देश के सबसे भव्य गणपति पंडालों के दर्शन के लिए जा सकते हैं।

Ganesh Chaturthi 2023 Visit Most Famous Ganpati Pandals In India Travel Details In Hindi
लालबागचा राजा - फोटो : Facebook

लालबाग के राजा, मुंबई

महानगरी मुंबई में जीडी गोयनका रोड पर लालबाग बाजार में सबसे प्रसिद्ध गणेश पंडाल सजता है। इस पंडाल का नाम 'लालबाग चा राजा' है। इस पंडाल में गणपति की भव्य प्रतिमा स्थापित होती है, जिसे लालबाग के राजा कहा जाता है। 1934 से ही यहां गणपति स्थापना हो रही है। यहां विराजमान गणेश जी को 'मन्नतों का गणपति' भी माना जाता है। गणेश उत्सव के दौरान इस पंडाल में कई सेलिब्रिटी भी पूजा के लिए आते हैं।

Ganesh Chaturthi 2023 Visit Most Famous Ganpati Pandals In India Travel Details In Hindi
अंधेरीचा - फोटो : facebook

अंधेरीचा राजा, मुंबई

मुंबई में सबसे भव्य पंडाल सजते हैं। इसमें से एक अंधेरीचा राजा के नाम से मशहूर है। इस गणपति पंडाल का आयोजन 1966 से हो रहा है। 10 दिवसीय उत्सव में यहां कई मशहूर हस्तियां शामिल होती हैं। अंधेरीचा राजा का गणपति पंडाल अपनी मन मुग्ध कर देने वाली सजावट के लिए प्रसिद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2023 Visit Most Famous Ganpati Pandals In India Travel Details In Hindi
मुंबईचा राजा - फोटो : facebook

मुंबईचा राजा, गणेश गली

गणपति उत्सव में मुंबई के गणेश गली व लेन में 'मुंबईचा राजा' विराजमान होते हैं। लालबाग चा राजा पंडाल से कुछ ही दूरी पर स्थित यह शहर के सबसे प्रसिद्ध पंडालों में से है। 1928 में पहली बार यहां मिल श्रमिकों ने गणपति पूजा की और उत्सव मनाया था। उसके बाद से हर साल गणेश गली में एक खास थीम के साथ मुंबईचा राजा के लिए गणपति उत्सव का पंडाल सजता है।

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2023 Visit Most Famous Ganpati Pandals In India Travel Details In Hindi
जीएसबी सेवा मंडल - फोटो : Facebook
जीबीएस सेवा मंडल गणपति, द्वारकानाथ भवन

मुंबई के वडाला के कटक रोड पर द्वारकानाथ भवन में भव्य गणपति उत्सव का आयोजन होता है। यहां जीबीएस सेवा मंडल का गणपति पंडाल लगता है, जो गोल्ड गणेश के नाम से प्रसिद्ध है। इस पंडाल में गणपति के श्रृंगार के लिए असली सोने के आभूषणों का उपयोग होता है। इस कारण इसे शहर का सबसे अमीर मंडल माना जाता है। इसके अलावा यह एकमात्र पंडाल है, जहां 10 दिवसीय उत्सव में 24 घंटे अनुष्ठान विधि की जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed