फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganesh Chaturthi 2023: भारत के सबसे प्राचीन गणेश मंदिरों के करें दर्शन, विदेशों से भी आते हैं लोग

Tue, 19 Sep 2023 12:59 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 19 Sep 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2023 Most Famous And Biggest Lord Ganesha Temples In India
Famous Ganesh Temples - फोटो : Social Media

Ganesh Chaturthi 2023: प्रतिवर्ष भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। इस वर्ष गणेश चतुर्थी 19 सितंबर को है। इस दौरान 10 दिन का गणेश उत्सव मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी के दिन गणेश उत्सव का आरंभ होता है। वहीं 10 दिन बार गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है। 28 सितंबर को गणपति विसर्जन होगा।



10 दिन चलने वाले गणेश उत्सव पर लोग अपने घरों में, मुहल्ले में गणेश प्रतिमा स्थापित करते हैं या शहर में लगे गणपति पंडालों में पूजा के लिए जाते हैं। इस मौके पर कई गणेश मंदिरों के दर्शन के लिए भी जा सकते हैं। अगर गणेशोत्सव के मौके पर कहीं सफर की योजना बना रहे हैं तो देश के सबसे बड़े गणपति मंदिरों के दर्शन के लिए जा सकते हैं। यहां आपको प्राचीन और प्रसिद्ध गणेश मंदिरों के बारे में बताया जा रहा है।
 

Ganesh Chaturthi 2023 Most Famous And Biggest Lord Ganesha Temples In India
सिद्धिविनायक मंदिर - फोटो : ANI

सिद्धिविनायक मंदिर, मुंबई
 

भगवान गणेश के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक महाराष्ट्र के मुंबई में स्थित सिद्धिविनायक मंदिर है। यह गणेश जी के सबसे बड़े मंदिरों में भी शामिल हैं। सिद्धिविनायक मंदिर दुनियाभर में प्रसिद्ध है। भारत ही नहीं विदेशों से भी लोग यहां आते हैं। मंदिर का निर्माण 1801 में हुआ था। अक्सर नेता, उद्योगपति और सेलिब्रिटीज यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मान्यता है कि सिद्धिविनायक मंदिर में सच्चे मन में मुराद मांगने वालों की मन्नत पूरी होती है।

Ganesh Chaturthi 2023 Most Famous And Biggest Lord Ganesha Temples In India
trinetra ganesh mandir ranthambore - फोटो : Social media

रणथंभौर गणेश मंदिर, राजस्थान

राजस्थान में गणेश जी का विश्व प्रसिद्ध मंदिर है। मंदिर का इतिहास 100 साल पुराना बताया जाता है। रणथंभौर के गणेश मंदिर के दर्शन के लिए देश विदेश से भक्त आते हैं। इस मंदिर में भगवान गणेश के त्रिनेत्र स्वरूप की पूजा होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2023 Most Famous And Biggest Lord Ganesha Temples In India
खजराना गणेश मंदिर - फोटो : facebook

खजराना गणेश मंदिर, इंदौर

गणेश उत्सव के दौरान मध्य प्रदेश में स्थित गणपति मंदिर के दर्शन के लिए जा सकते हैं। यहां इंदौर के खजराना में गणेश जी का मंदिर है। यह स्वयंभू मंदिर है। इसे देश के सबसे धनी गणेश मंदिरों में भी गिना जाता है। मान्यता है कि इस मंदिर में भक्त मन्नत मांगते हैं और मुराद पूरी होने पर गणेश प्रतिमा की पीठ पर उल्टा स्वास्तिक बनाते हैं। यहां गणेश प्रतिमा तीन फीट ऊंची है। 

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2023 Most Famous And Biggest Lord Ganesha Temples In India
Chintaman Ganesh Temple - फोटो : Social Media

चिंतामण गणेश मंदिर, उज्जैन

गौरी पुत्र गणेश का एक प्रसिद्ध मंदिर महाकाल की नगरी उज्जैन में भी है। महाकालेश्वर के दर्शन के लिए आने वाले भक्त गणपति जी के दर्शन के लिए चिंतामण गणेश मंदिर आ सकते हैं। मंदिर के गर्भगृह में भगवान गणेश की तीन प्रतिमाएं स्थापित हैं। इनमें से पहली चिंतामण, दूसरी इच्छामन और तीसरा सिद्धिविनायक गणेश प्रतिमा हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed