{"_id":"6969bbc22e6579ce4a0659e8","slug":"free-taj-mahal-entry-due-to-shah-jahan-urs-2026-2026-01-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Taj Mahal Entry 2026: ताजमहल का दीदार करें फ्री में....जानें समय और तारीख","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Taj Mahal Entry 2026: ताजमहल का दीदार करें फ्री में....जानें समय और तारीख
Fri, 16 Jan 2026 10:20 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Fri, 16 Jan 2026 10:20 AM IST
सार
Taj Mahal Entry 2026: अगर आप ताजमहल फ्री में घूमना चाहते हैं तो ये मौका है आपके काम का...आइए आपको बताते हैं कि आप कैसे और कब फ्री में ताजमहल घूमने जा सकते हैं।
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : Adobe Stock
Taj Mahal Entry 2026: अगर आप घूमने के शौकीन हैं तो ये समय आपके लिए खास हो सकता है। ताजमहल, जो अपनी ऐतिहासिक भव्यता और अनूठी सुंदरता के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है, उसे देखना हर किसी का सपना होता है। अगर आपने अभी तक ताजमहल का दीदार नहीं किया है, तो जनवरी में ये मौका आपके लिए अनमोल है।
इसलिए फ्री में हो रही एंट्री
- फोटो : Adobe Stock
इसलिए फ्री में हो रही एंट्री
- ये विशेष पहल शाहजहां के 371वें उर्स के मौके पर की गई है।
- हर साल उर्स के मौके पर ताजमहल में तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रम होते हैं।
- इस तीन दिन के दौरान पर्यटकों को फ्री ताजमहल की खूबसूरती और शाहजहां की मुग़ल वास्तुकला का नजदीक से अनुभव लेने का मौका मिलेगा।
कितना रहेगा समय ?
- फोटो : Adobe Stock
कितना रहेगा समय ?
- पर्यटकों को ताजमहल में मुफ्त प्रवेश 15 से 17 जनवरी तक मिलेगा।
- ये सुविधा सुबह 6 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
- आज 16 जनवरी की बात करें, तो आज आमजन के लिए ताजमहल दो बजे के बाद खुलेगा, क्योंकि आज शुक्रवार है।
- इस दौरान न केवल ताजमहल का बाहरी परिसर, बल्कि मुख्य मकबरा भी खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों से की अपील
- फोटो : Adobe Stock
लोगों से की अपील
- ताजमहल आने वाले सभी पर्यटकों से अपील की गई है कि वे ताजमहल परिसर में कोई भी प्रतिबंधित वस्तु न लाएं।
- प्रतिबंधित वस्तुओं में चाकू, हथियार, माचिस, लाइटर, और किसी भी प्रकार की ज्वलनशील सामग्री शामिल हैं।
- इसके अलावा, शराब और अन्य नशीले पदार्थों को भी लाना सख्त मना है।
- सुरक्षा कारणों से, इन वस्तुओं के साथ ताजमहल परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
भीड़ से बचने के लिए क्या करें ?
- फोटो : Adobe Stock
भीड़ से बचने के लिए कड़ी है सुरक्षा ?
- ताजमहल में मुफ्त प्रवेश के कारण पर्यटकों की भीड़ में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
- उर्स को लेकर ताजमहल के पश्चिमी और पूर्वी गेट के बैरियर पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है।
- यलो जोन की व्यवस्था के तहत सुरक्षा बढ़ाई गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
- ताजमहल के परिसर में प्रवेश करने वाले सभी पर्यटकों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
- सुरक्षा बल पूरी तरह से अलर्ट रहेंगे ताकि किसी भी तरह की असुविधा न हो।