कहते हैं कि गांवों की खूबसूरती शहरों के मुकाबले कई गुना बेहतर होती है और ये बात कहीं न कहीं सच भी है। गांवों में जहां चारों तरफ पेड़-पौधे और हरियाली ही हरियाली नजर आती है, तो वहीं शहरों में ऐसा नजारा बहुत कम ही देखने को मिलता है। दुनियाभर में ऐसे कई गांव हैं, जो बेहद ही खूबसूरत हैं, जहां के प्राकृतिक नजारे लोगों का मन मोह लेते हैं। यहीं वजह है कि दूर-दूर से पर्यटक गांवों की हरियाली और खूबसूरती देखने के लिए आते हैं। आज हम आपको दुनिया के पांच खूबसूरत गांवों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां के प्राकृतिक नजारे देखने के बाद लोग बस देखते ही रह जाते हैं।
{"_id":"6022734d8ebc3ed1b46388ef","slug":"five-most-beautiful-villages-in-the-world","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया के पांच सबसे खूबसूरत गांव, मन मोह लेते हैं यहां के प्राकृतिक नजारे","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
दुनिया के पांच सबसे खूबसूरत गांव, मन मोह लेते हैं यहां के प्राकृतिक नजारे
Tue, 09 Feb 2021 05:17 PM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 09 Feb 2021 05:17 PM IST
विज्ञापन
दुनिया के सबसे खूबसूरत गांव
- फोटो : Facebook/Pratiwi Rainton
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉन्ट ट्रेमब्लैंट गांव
- फोटो : Facebook/Meanwhile in Canada
मॉन्ट ट्रेमब्लैंट गांव
- कनाडा के लॉरेंटियन पहाड़ों पर बसा यह छोटा सा गांव बेहद ही खूबसूरत है। सर्दी के मौसम में जब यहां बर्फ गिरती है, तो इस गांव की खूबसूरती देखते ही बनती है। यहां बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं और स्कीइंग का मजा भी लेते हैं।
जरमैट गांव
- फोटो : Facebook/Trip & Travel Blog
जरमैट गांव
- यह 'धरती का स्वर्ग' कहे जाने वाले स्विट्जरलैंड का एक गांव है, जो पहाड़ों पर बसा है। यह स्विट्जरलैंड के सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है। सर्दियों में जब यहां बर्फ गिरती है तो यहां की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। यहां बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं और प्राकृतिक खूबसूरती का मजा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
हॉलस्टैट गांव
- फोटो : Facebook/Chan Brothers Travel
हॉलस्टैट गांव
- ऑस्ट्रिया में झील के किनारे बसा यह गांव बहुत ही सुंदर और यहां की प्रसिद्ध जगहों में से एक है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इस गांव को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में भी शामिल किया जा चुका है। यहां घूमना एक अलग तरह का अनुभव देता है।
विज्ञापन
अल्टा बाडिया गांव
- फोटो : Facebook/Alta Badia
अल्टा बाडिया गांव
- इटली के डोलोमाइट पहाड़ों में बसा यह गांव बेहद ही खूबसूरत है। प्रकृति के करीब एक आरामदायक छुट्टी बिताने के लिए आप इस गांव का रुख कर सकते हैं। यहां बड़ी संख्या में लोग स्कीइंग करने के लिए आते हैं। यहां पर पैदल घूमना भी बड़ा ही मजेदार होता है।