{"_id":"602259fba7ba7d09ff12859f","slug":"elephanta-caves-to-visit-unesco-world-heritage-site","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देखने लायक हैं एलिफेंटा की गुफाएं, सबसे आकर्षक है भगवान शिव की त्रिमूर्ति प्रतिमा","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
देखने लायक हैं एलिफेंटा की गुफाएं, सबसे आकर्षक है भगवान शिव की त्रिमूर्ति प्रतिमा
भारत में ऐसी कई एतिहासिक जगहें हैं, जो बेहद ही शानदार हैं और घूमने लायक हैं। ऐसी ही एक जगह है एलिफेंटा, जहां की गुफाएं पर्यटकों के लिए आकर्षण का एक बड़ा केंद्र हैं। एलिफेंटा द्वीप महाराष्ट्र के मुंबई शहर में स्थित गेटवे ऑफ इंडिया से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। एलिफेंटा को घारापुरी के नाम से भी जाना जाता है जो कोंकणी मौर्य की द्वीपीय राजधानी थी। एलिफेंटा नाम पुर्तगालियों द्वारा यहां पर बने पत्थर के हाथी के कारण दिया गया था। यहां अनेक देवी-देवताओं की मूर्तियां हैं। पहाड़ियों को काटकर बनाई गई ये मूर्तियां दक्षिण भारतीय मूर्तिकला से प्रेरित हैं। यहां आने के बाद एक अलग ही दुनिया में आने जैसा अहसास होता है।
2 of 5
एलिफेंटा की गुफाएं
- फोटो : Facebook/Lord Shiva
एलिफेंटा में कुल सात गुफाएं हैं। माना जाता है कि लगभग आठवीं शताब्दी के आसपास इन गुफाओं की खोज राष्ट्रकूट राजाओं द्वारा की गई थी। यहां मौजूद मुख्य गुफा में कुल 26 स्तंभ हैं, जिसमें भगवान शिव को कई रूपों में उकेरा गया है। इनमें उनकी त्रिमूर्ति प्रतिमा सबसे आकर्षक है, जिसमें उनके तीन रूपों का चित्रण किया गया है।
3 of 5
एलिफेंटा की गुफाएं
- फोटो : Facebook/World of INDIA
पहाड़ी की चोटी पर स्थित एलिफेंटा की गुफाओं को साल 1980 के दशक की शुरुआत में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया गया था। छुट्टियों पर घूमने, ट्रेकिंग करने और पिकनिक मनाने के लिए ये जगह बिल्कुल सही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एलिफेंटा द्वीप पर मौजूद तोप
- फोटो : Facebook/Take A Peek
एलिफेंटा द्वीप पर दो मुख्य पहाड़ियां हैं, जिनके नाम गन हिल और स्तूप हिल हैं। गन हिल का नाम यहां रखी ब्रिटिश-युग की दो तोपों के आधार पर रखा गया है, जबकि स्तूप हिल का नाम उन बौद्ध स्तूप के अवशेषों के आधार पर रखा गया है जो यहां खुदाई के दौरान मिले थे।
विज्ञापन
5 of 5
बोट पर सवार होकर एलिफेंटा की गुफा तक जाते लोग
- फोटो : Facebook/Beautiful Mumbai
एलिफेंटा की गुफा तक जाने के लिए बोट चलती हैं। हालांकि ये बोट सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर के 12 बजे के बीच ही चलती हैं। नवंबर से मार्च के बीच यहां घूमना अच्छा माना जाता है, क्योंकि इस समय के दौरान मौसम यात्रा के लिए बिल्कुल अनुकूल रहता है। आपको एक बार तो यहां जरूर जाना चाहिए।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।