फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lord Shiva Caves: अमरनाथ गुफा की तरह हैं ये पांच शिवजी की गुफाएं, जानें नाम और स्थान

Tue, 18 Jul 2023 03:22 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 18 Jul 2023 03:22 PM IST
विज्ञापन
Five Famous Lord Shiva Caves Like Amarnath Gufa Interesting Facts in Hindi
Amarnath Cave - फोटो : istock

Famous Lord Shiva Caves: सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। श्रावण मास में भक्त भोलेनाथ के मंदिर, शिवालय और प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए जाते हैं। अमरनाथ यात्रा जारी है हालांकि खराब मौसम के कारण यात्रियों के लिए बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए मुश्किल हो सकती है।



अमरनाथ यात्रा को सबसे कठिन धार्मिक यात्रा भी कहा जा सकता है। अमरनाथ की गुफा में बर्फ की प्राकृतिक शिवलिंग बन जाती है। कठिन मार्ग के कारण जो लोग अमरनाथ यात्रा पर नहीं जा सकते हैं, वह बाबा बर्फानी की दूसरी गुफाओं के दर्शन करने जा सकते हैं। भारत में अमरनाथ के अलावा भगवान शिव की विभिन्न गुफाएं हैं। अगली स्लाइड्स में जानिए भगवान शिव की गुफाओं के बारे में।
 

Five Famous Lord Shiva Caves Like Amarnath Gufa Interesting Facts in Hindi
एलीफेंटा की गुफाएं - फोटो : iStock

एलीफेंटा गुफाएं, महाराष्ट्र

मुंबई से सात किलोमीटर की दूरी पर एक द्वीप पर एलीफेंटा गुफाएं स्थित हैं। गुफा के अंदर भगवान शिव के कई रूपों को दीवारों पर उकेरा गया है। इन गुफाओं की संख्या सात है, जहां सिर्फ नाव से पहुंचा जा सकता है। राष्ट्रकूट राजाओं ने इन गुफाओं की खोज लगभग आठवीं शताब्दी के आसपास की थी।

Five Famous Lord Shiva Caves Like Amarnath Gufa Interesting Facts in Hindi
Koteshwar Temple - फोटो : facebook

कोटेश्वर गुफा, रुद्रप्रयाग

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में शिव जी की गुफा है। इस स्थान का नाम कोटेश्वर गुफा है जो अलकनंदा नदी के तट पर स्थित है। 15-16 फीट लंबी और दो-छह फीट ऊंची इस प्राकृतिक गुफी में कई शिवलिंग है। यहां हनुमान जी का भी मंदिर है, जिसमें आदमकद मूर्ति स्थापित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Five Famous Lord Shiva Caves Like Amarnath Gufa Interesting Facts in Hindi
बादामी गुफाएं - फोटो : facebook/hewinsphotography/

बादामी गुफाएं, कर्नाटक

कर्नाटक राज्य के बागलकोट जिले में ऐतिहासिक नगर है, जिसका नाम बादामी है। इस शहर में हिंदू और जैन गुफा मंदिरों का एक परिसर स्थित है। बादामी गुफाओं के नाम से मशहूर इस धार्मिक जगह पर चार गुफा हैं, जिसमें से तीन हिन्दू धर्म से सम्बंधित और एक जैन धर्म से जुड़ी है। हिंदू धर्म से संबंधित गुफा में भगवान शिव की प्रतिमा और शिवलिंग के दर्शन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Five Famous Lord Shiva Caves Like Amarnath Gufa Interesting Facts in Hindi
Pallavas Cave - फोटो : istock

पल्लव गुफाएं, केरल

शिवजी की कई गुफाओं में से एक केरल राज्य में भी हैं। यहां तिरुचिरापल्ली रॉक फोर्ट के अंदर पल्लव गुफाएं हैं। इन धार्मिक महत्व रखने वाली गुफाओं को पल्लवों ने बनवाया था। पल्लव गुफा में भगवान विष्णु और भगवान शिव को समर्पित मंदिर स्थित हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed