फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वैलेंटाइन डे 2024: बेहद रोमांटिक हैं भारत की ये जगहें, पार्टनर के साथ बनाएं घूमने का प्लान

Mon, 29 Jan 2024 03:47 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 29 Jan 2024 03:47 PM IST
सार

अगर इस वैलेंटाइन डे आप अपने पार्टनर को कहीं घूमाने ले जाना चाहते हैं, तो हम आपको इसके कुछ विकल्प बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
valentines day 2024 top places for two days trip near delhi weekend trip places
वैलेंटाइन डे

वैलेंटाइन डे हर साल 14 फरवरी को मनाया जाने वाला बेहद ही खास दिन है। इस दिन लोग अपने प्रियजनों, दोस्तों, या जीवनसाथी से अपनी भावनाएं व्यक्त करते हैं और उन्हें स्पेशल फील कराते हैं। वैलेंटाइन डे के एक हफ्ते पहले से इसकी शुरुआत हो जाती है। वैलेंटाइन डे के दिन लोग अक्सर एक दूसरे को कार्ड, फूल, चॉकलेट्स या अन्य उपहार देते हैं।



भले ही वैलेंटाइन डे का आयोजन विभिन्न देशों में भिन्न-भिन्न रूपों में हो सकता है, लेकिन इसका उद्देश्य हमेशा एक ही रहता है - प्रेम और समर्पण की भावना को महसूस करना और अपने प्रियजनों को उनके खास होने का एहसास कराना।

अगर आप इस वैलेंटाइन डे अपने पार्टनर को उनके खास होने का एहसास कराना चाहते हैं, तो उन्हें किसी खास ट्रिप पर लेकर जा सकते हैं। बहुत से लोगों को लगता है कि भारत में कोई रोमांटिक जगह है नहीं, जहां आप अपने पार्टनर के साथ घूमने जाएं, पर ऐसा नहीं है। आइए आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं, जो बेहद खूबसूरत हैं। 

valentines day 2024 top places for two days trip near delhi weekend trip places
शिमला - फोटो : अमर उजाला

शिमला

अगर आप दिल्ली के आस-पास रहते हैं, तो शिमला पार्टनर के साथ घूमने के लिए बेस्ट जगह है। वहां सालभर मौसम काफी रोमांटिक होता है। खासतौर पर सर्दी के मौसम में तो वहां का नजारा देखने लायक होता है। ऐसे में आप दो से तीन दिन के लिए अपने पार्टनर को लेकर शिमला जा सकते है। 

valentines day 2024 top places for two days trip near delhi weekend trip places
मसूरी - फोटो : istock

मसूरी

पहाड़ों की रानी कही जाने वाली मसूरी घूमने के लिए बेहद ही खूबसूरत जगह है। अगर आपके पार्टनर को पहाड़ों में घूमना पसंद है, तो उन्हें इस वैलेंटाइन डे पर मसूरी घुमा लाएं। यहां कई ऐसी जगहें हैं, जिसे देखकर आपका मन भी खुश हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
valentines day 2024 top places for two days trip near delhi weekend trip places
आगरा - फोटो : अमर उजाला

आगरा

अगर बात प्यार की हो रही हो, और ताजमहल का जिक्र ना हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। ऐसे में आप अपने पार्टनर के साथ ताजमहल घूमने जा सकते हैं। आगरा में घूमने के लिए ताजमहल के अलावा भी कई जगहें हैं। 

विज्ञापन
valentines day 2024 top places for two days trip near delhi weekend trip places
नैनीताल - फोटो : अमर उजाला

नैनीताल

अक्सर लोग घूमने के लिए नैनीताल जाते हैं। यहां जाकर अपने पार्टनर के साथ बोटिंग जरूर करें। इससे आपके बीच भी प्यार बढ़ेगा।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed