ऑनलाइन शॉपिंग हर किसी को पसंद है और आज के वक्त में इसका इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ गई है। लेकिन जब बात ट्रेडिशनल और टिकाऊ खरीदारी की होती है तो लोग शहर के लोकल मार्केट्स की ओर रूख करते हैं और इसकी इंडिया में बहुत भरमार है। भारत में हर एक राज्य में किसी न किसी खास कारीगरी के लिए जाना जाता है। इसलिए आज हम इंडिया के मशहूर बाजारों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।
इंडिया के इन 5 बाजारों में करें ट्रेडिशनल शॉपिंग
जौहरी बाजार, जयपुर
अगर आपको जूलरी के नायाब कलेक्शन की शॉपिंग करनी है तो जयपुर जाएं। आपको यहां पर बहुत सारे ऐसे बाजार मिल जाएंगे जहां आप कीमती पत्थरों और रत्नों की खरीददारी वो भी वारंटी के साथ कर सकते हैं। इन्हीं बाजारों में से प्रमुख है जौहरी बाजार। यहां आप आर्टिफिशियल से लेकर हाथों से बनी हुई जूलरी खरीद सकते हैं।
इमा मार्केट, मणिपुर
इस मार्केट में तकरीबन 3500 महिला दुकानदार मिल जाएंगी। इसे मदर मार्केट के नाम से भी जाना जाता है। मार्केट के एक हिस्से में पारंपरिक खाने-पीने के आइटम्स जैसे ड्राई फिश से लेकर लोकल हर्ब्स तक का स्वाद लिया जा सकता है। यहां आपको ट्रेडिशनल कॉस्टयूम्स और सर्दी-गर्मी के भी कपड़े मिल जाएंगे।
लक्कड़ बाजार, शिमला
शिमला के लक्कड़ बाजार में कई तरह की लकड़ियां मिलती हैं। जिनके खिलौने, जूलरी या फिर किचन के आइटम्स तैयार किए जाते हैं। यहां आपको इन सारे चीजों के अलावा वुलन कपड़े और खूबसूरत हैंडीक्राफ्ट्स वाली चीजें मिल सकती हैं। यहां मौजूद कुल्लू शॉल सबसे ज्यादा पॉप्युलर है।
न्यू मार्केट, कोलकाता
छोटी सी जगह पर आपको यहां ढेर सारी दुकानें मिल जाएंगी। मार्केट को अलग-अलग हिस्सों में बांटा गया है। साड़ियों की शॉपिंग के लिए अलग, फ्रूट्स के लिए अलग, ट्रेडिशनल चीजों की खरीददारी के लिए अलग जगह है। इनके अलावा आप इस मार्केट से मार्बल्स, क्रॉकरी और क्रिस्टल्स की खरीददारी भी कर सकते हैं।