Street Food In Lucknow: नवाबों का शहर लखनऊ अपने जायकेदार खाने के लिए मशहूर है। यहां का स्थानीय लजीज व्यंजन पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है। लखनऊ कबाब के लिए काफी मशहूर है। हालांकि अब लखनऊ सबसे बड़े स्ट्रीट फूड हब के तौर पर विकसित हो रहा है। कुछ समय पहले ही गोदरेज फूड ट्रेंड रिपोर्ट 2023 में स्वादिष्ट स्ट्रीट कल्चर के लिए अग्रणी स्थानों की पहचान की गई, जिसमें उभरते हुए भारतीय स्ट्रीट फूड हब की खोज की गई।
Lucknow Street Food: नवाबों का शहर बना स्ट्रीट फूड हब, लखनऊ की इन जगहों पर उठाएं मशहूर व्यंजनों का लुत्फ
चटोरी गली
गोमती नगर में 1090 चौराहे के पास चटोरी गली है। नाम से ही स्पष्ट है इस गली में खाने के लिए तरह तरह के व्यंजन मिलते हैं। पोटैटो ट्विस्टर, सोया चाप, मोमो समेत हर तरह के स्ट्रीट फूड का स्वाद यहां ले सकते हैं
अमीनाबाद
अमीनाबाद लखनऊ में स्ट्रीट फूड की सबसे पुरानी और बड़ी जगह है। यहां के कबाब, दही बड़े, फालूदा कुल्फी काफी मशहूर है। अमीनाबाद में खरीदारी के लिए आने वालों को यहां के स्ट्रीट फूड का जायका लेना चाहिए।
हजरतगंज
लखनऊ के हजरतगंज में शाम के वक्त लजीज व्यंजनों की खुशबू गलियों में फैल जाती हैं। हजरतगंज की सड़कों पर पांच पानी वाले गोलगप्पे, खस्ते कचौड़ियां और रसमलाई, मटका बिरयानी खाने को मिल जाएगी
कपूरथला
लखनऊ के कपूरथला क्षेत्र में लजीज वेज परांठा, 12 पानी वाले गोल गप्पे, छोले भटूरे और मसाला शिकंजी, भेलपुरी, कुल्हड़ पिज्जा आदि मिलता है। बजट में स्ट्रीट फूड का आनंद लेने के लिए कपूरथला जा सकते हैं