{"_id":"698ae1966ac31ddcae0aa4c4","slug":"famous-shiva-temples-outside-india-full-details-in-hindi-disprj-2026-02-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lord Shiva Temple: विदेशों में भी हैं भगवान शिव के भव्य मंदिर, एक बार दर्शन करने अवश्य जाएं","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Lord Shiva Temple: विदेशों में भी हैं भगवान शिव के भव्य मंदिर, एक बार दर्शन करने अवश्य जाएं
Tue, 10 Feb 2026 03:05 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Tue, 10 Feb 2026 03:05 PM IST
सार
Famous Shiva Temples Outside India: भगवान शिव के मंदिर सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि भारत से बाहर भी स्थित हैं। यहां हम आपको इसके बारे में ही जानकारी देंगे।
विज्ञापन
भगवान शिव के प्रसिद्ध मंदिर
- फोटो : freepik
Famous Shiva Temples Outside India: महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान शिव की भक्ति और भी विशेष रूप ले लेती है। भारत के हर छोटे-बड़े शिव मंदिर में लोग सच्चे मन से पूरा-अर्चना करते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि भगवान शिव के मंदिर सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में मौजूद हैं।
श्रीलंका का मुन्नेश्वरम मंदिर
- फोटो : instagram
1. श्रीलंका का मुन्नेश्वरम मंदिर
- मुन्नेश्वरम मंदिर श्रीलंका के उत्तरी हिस्से में स्थित है और यह भगवान शिव को समर्पित एक प्राचीन हिंदू मंदिर है।
- यहां हर साल महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ जुटती है।
- ये मंदिर न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से भी प्रसिद्ध है।
थाईलैंड का प्रेह विहार शिव मंदिर
- फोटो : instagram
2. थाईलैंड का प्रेह विहार शिव मंदिर
- प्रेह विहार मंदिर थाईलैंड और कंबोडिया की सीमा पर स्थित है।
- ये मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और अपने प्राचीन वास्तुकला और पर्वतीय लोकेशन के लिए जाना जाता है।
- ये मंदिर भारतीय शैली के मंदिरों की याद दिलाता है और विदेशी भक्तों को आकर्षित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑकलैंड का शिव मंदिर
- फोटो : instagram
3. ऑकलैंड का शिव मंदिर (न्यूजीलैंड)
- ऑकलैंड में स्थित यह शिव मंदिर भारतीय प्रवासी समुदाय द्वारा स्थापित किया गया है।
- यहां प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि और अन्य हिन्दू त्योहार मनाए जाते हैं।
- मंदिर में नियमित पूजा, भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
विज्ञापन
पशुपतिनाथ मंदिर नेपाल
- फोटो : instagram
4. नेपाल का पशुपतिनाथ मंदिर
- नेपाल का पशुपतिनाथ मंदिर विश्व प्रसिद्ध है।
- ये काठमांडू के बागमती नदी के किनारे स्थित है और हिन्दू धर्म के सबसे पवित्र शिव स्थलों में से एक माना जाता है।
- महाशिवरात्रि के दौरान यहां लाखों भक्त जमा होते हैं।