फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहरीकरण ने ऐसे बदल दिया है पक्षियों की आदतों को, प्रवासी पक्षियों को नहीं रास आ रहे शहर

Tue, 09 Feb 2021 12:56 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Tue, 09 Feb 2021 12:56 PM IST
विज्ञापन
urbanization has changed the habits of birds migratory birds are avoiding cities
पक्षियों ने शहरों को नकार दिया है - फोटो : अमर उजाला

शहरीकरण ने जैव विविधता को सबसे अधिक प्रभावित किया है। 1979 से 2020 तक पिछले 41 सालों में लगभग 226 रिसर्च पेपर में इस विषय में अध्ययन प्रकाशित हो चुके हैं। जिसमें मुख्य रूप से यह सामने आया है कि समय के साथ पक्षियों ने शहरों को नकार दिया है। इसके पीछे कई सारे कारण हैं। कोई विशेष पक्षी समुदाय जो कि इन शहरों में अपने विशिष्ट खाने की तलाश में असफल होता है, रहन- सहन आदि में जब नहीं ढल पाता है तो सामान्य पक्षी प्रजाति की तुलना में वह शहरों से खुद-ब-खुद दूर होने लगता है। शहरों को स्वीकार चुके एक ही प्रजाति के पक्षियों में ग्रामीण पक्षियों की अपेक्षा कई बदलाव देखने में आते हैं। शहरी पक्षियों के स्वभाव में परिवर्तन है, आवाजों में तक बदलाव है और ग्रामीण पक्षियों के मुकाबले वे थोड़े ढीठ व दबंग किस्म के होते हैं। अन्य प्रजातियों में हार्मोनल के साथ ही शारीरिक और अनुवांशिक परिवर्तन भी देखे गए हैं।  

 

urbanization has changed the habits of birds migratory birds are avoiding cities
पक्षियों की शहरों में आवश्याकताओं की पूर्ति नहीं हो पाती है - फोटो : Social media

प्रवासी पक्षियों पर शहरीकरण का प्रभाव
जिन-जिन जगहों पर विकास के नाम पर शहरीकरण बढ़ता गया, उन जगहों से पक्षी दूर होते गए। अध्ययनों में यह साबित हुआ है कि यह एक-दूजे के पूरक होने जैसै ही है। शहरों में बन रही बड़ी-बड़ी इमारतों के कारण प्रवासी पक्षियों ने भी शहरों की ओर जाना छोड़ दिया है। यूरैशियन ब्लैकबर्ड और गौरैया का प्रवास पिछले सालों में कम हो चुका है। कीटों का सेवन करके जीवनयापन करने वाले पक्षियों की शहरों में आवश्याकताओं की पूर्ति नहीं हो पाती है, इस वजह से भी वे शहरों की ओर नहीं जाते हैं। एक शोध में तो यह भी पाया गया है कि जो पक्षी पहले से शहर में रह रहे होते हैं, उनके व्यवहार में इतनी सख्ती और प्रतिस्पर्धा की भावनाएं आ जाती हैं कि वे प्रवासी पक्षियों को ठहरने ही नहीं देते हैं। 

urbanization has changed the habits of birds migratory birds are avoiding cities
जो पक्षी अनाज और फल खाकर शहर में रह लेते हैं - फोटो : अमर उजाला

शहरों में रहते हैं ये पक्षी
पक्षी अपने भोजन के अनुसार भी शहर में रहते हैं। जो पक्षी अनाज और फल खाकर शहर में रह लेते हैं, उन्हें शहरीकरण से इतनी कोई समस्या नहीं होती है लेकिन जो पक्षी कीट या अन्य कोई चीज खाते हैं, शहरों में उनकी पूर्ति नहीं हो पाती इसलिए वे गांवों में या फिर ऐसी जगहों पर रहते हैं जहां पर घास, पेड़- पौधे आदि पाए जाते हैं क्योंकि इन जगहों पर कीड़े और छोटे जीव आसानी से पाए जा सकते हैं। शीतप्रदेशों में सर्वाहारी पक्षियों की संख्या अधिक होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
urbanization has changed the habits of birds migratory birds are avoiding cities
प्लाजमा लुटीनाइजिंग हार्मोन की मात्रा बढ़ जाती है - फोटो : अमर उजाला

शहरों के पक्षियों की प्रजनन क्षमता होती है अधिक
शहरों में रहने वाले पक्षियों की प्रजनन क्षमता अधिक होती है, उसके पीछे एक मुख्य कारण यह भी है कि यहां उन्हें कृत्रिम प्रकाश उपलब्ध होता है जो कि उनके प्रजनन की समयावधि को बढ़ाने में सहायता करता है। गहरे जंगलों आदि में जबकि यह संभव नहीं होता है। शहरी पक्षियों में विभिन्न बदलावों के कारण प्लाजमा लुटीनाइजिंग हार्मोन की मात्रा बढ़ जाती है, जो कि पक्षियों में  प्रजनन क्षमता को विकसित करने में सहायक होता है। 

विज्ञापन
urbanization has changed the habits of birds migratory birds are avoiding cities
नदी के किनारों पर पक्षी झुंंड के झुंड में चहचहाते हैं - फोटो : अमर उजाला

पक्षियों की चहचहाट में परिवर्तन
जिन जगहों पर शांत वातावरण होता है जैसे कि पहाड़, नदी आदि किनारों पर पक्षी झुंंड के झुंड में चहचहाते हैं। उनकी चहचहाट में एक मधूर स्वर होता है जो कि इंसानों को सुकून देता है लेकिन शहरों में रहते हुए पक्षियों की इस आदत में जो परिवर्तन आया है वो आश्चर्यजनक है। कई बार गाड़ियों की आवाजों और शहरों के कान दर्द कर देने वाली आवाजों में पक्षी इतना चिढ़ जाते हैं कि वे चहचहाने की बजाय चिल्लाने लगती है। उनकी मधुर आवाज में समय के साथ कर्कशता आने लगती है जो कि एक शोध में शहरों में रहने वाले पक्षियों में ही पाया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed