Places to Visit in Delhi During Ramadan: माह-ए-रमजान बहुत पाक मौका होता है। यह महीने मुस्लिम समुदाय के लिए महत्वपूर्ण है, जिसमें लोग रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं। इस महीने के आखिर में ईद का त्योहार मनाया जाता है। ईद मुस्लिम समुदाय का प्रमुख त्योहार है। इस पर्व को लेकर बच्चों से लेकर बड़े सभी उत्साहित रहते हैं। रमजान के मौके पर परिवार, दोस्तों और करीबियों के साथ लोग वक्त बिताते हैं और ईद का पर्व मिलकर मनाते हैं। लोग ईद की तैयारियां भी शुरू कर देते हैं। रमजान और ईद को यादगार तरीके से मनाने के लिए आप अपने परिवार या दोस्तों संग घूमने जा सकते हैं। हालांकि इस दौरान रोजा रखते हैं और कुछ खा पी नहीं सकते। लेकिन फिर भी उपवास में कुछ ऐसी जगहें हैं, जहां घूमने जाकर आप इस पर्व को अधिक मजेदार बना सकते हैं। दिल्ली-एनसीआर के रहने वाले हैं तो यहां कई ऐसी जगहें हैं, जहां रमजान और ईद में घूमने जा सकते हैं। इसके लिए अधिक व्यय करने की भी जरूरत नहीं है। अगली स्लाइड्स में जानिए दोस्तों और परिवार के साथ रमजान में घूमने के लिए दिल्ली की सबसे बेहतरीन जगहें।
Ramadan 2023: रमजान के महीने में परिवार संग घूमने जाना है तो दिल्ली की इन खास जगहों की करें सैर
जामा मस्जिद
रमजान का पाक महीना है। इस महीने में अल्लाह की इबादत के लिए मस्जिद जा सकते हैं। रमजान में पुरानी दिल्ली में स्थित जामा मस्जिद जाकर नमाज पढ़ सकते हैं। शाम के वक्त रोजा इफ्तार के लिए जामा मस्जिद के पास ही लजीज व्यंजन मिल जाएंगे। बच्चों या दोस्तों संग यहां इफ्तार करने जा सकते हैं।
चांदनी चौक
रमजान के महीने में ईद की तैयारी शुरु हो जाती है। ईद की तैयारी के लिए काफी खरीदारी करनी होती है। खरीदारी के लिए दिल्ली के चांदनी चौक जा सकते हैं। यहां परिवार के साथ ईद के लिए डिजाइनर और सस्ते में कपड़े खरीद सकते हैं, साथ ही परांठे वाली गली से लजीज पकवानों का स्वाद भी उठा सकते हैं।
खान मार्केट
परिवार या दोस्तों के साथ खान मार्केट जा सकते हैं। खान मार्केट में खरीदारी करने के साथ ही लजीज पकवान का स्वाद लेने को मिलेगा। रोजा इफ्तार के लिए यह जगह बेस्ट है। यहां बजट में तरह तरह के स्वादिष्ट व्यंजन मिल सकते हैं, साथ ही खरीदारी भी कम पैसों में हो जाएगी।
पुराना किला
दोस्तों संग रमजान के महीने में या ईद के समय दिल्ली का पुराना किला घूमने जा सकते हैं। हालांकि मौसम गर्म हो या तेज धूप में यहां जाने से बचें। बल्कि सुहाने मौसम में पुराने किले में घूमने और मस्ती का आनंद उठा सकते हैं।