फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Eid 2023: केरल की इन चर्चित मस्जिदों में पढ़ें ईद की नमाज, खूबसूरती है विश्व प्रसिद्ध

Sat, 22 Apr 2023 01:14 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 22 Apr 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Eid 2023: Most Famous Mosque in Kerala Check Locations and Trip Details in Hindi
Mosque in Kerala - फोटो : istock

Eid 2023: Most Famous Mosque in Kerala: ईद का त्योहार दुनियाभर में मनाया जाता है। भारत-पाकिस्तान में तो ईद का उत्साह अलग ही होता है। ईद के मौके पर लोग मस्जिद में जाकर नमाज पढ़ते हैं। जिसके बाद एक दूसरे के गले लगकर ईद की मुबारकबाद देते हैं। भारत धर्मनिरपेक्ष देश है, जहां हर धर्म और संस्कृति को मानने वाले हैं। यहां हर धर्म से जुड़े धार्मिक स्थल भी हैं। हिंदुओं के मंदिर तो सिखों के गुरुद्वारे, जैन और बौद्ध धर्म से जुड़े धार्मिक स्थल भी हैं। इसी तरह मुस्लिम धर्म के लोगों के लिए कुछ प्रसिद्ध और चर्चित मस्जिद हैं। इन मस्जिदों की निर्माण शैली, वास्तुकला और सुंदरता विश्व प्रसिद्ध है। दिल्ली का जामा मस्जिद हो, भोपाल की ताज-उल-मस्जिद या फिर हैदराबाद का मक्का मस्जिद भी काफी चर्चित हैं। केरल के मस्जिद भी बहुत प्रसिद्ध हैं। अगर आप केरल के रहने वाले हैं तो यहां आपको कुछ मस्जिदों में नमाज पढ़ने जरूर जाना चाहिए। इन मस्जिदों की शांति आपके मन को सुकून पहुंचाएगी। इस ईद के मौके पर केरल की चर्चित मस्जिदों को घूमने जा सकते हैं।

Eid 2023: Most Famous Mosque in Kerala Check Locations and Trip Details in Hindi
Beemapally - फोटो : facebook

केरल का बीमा पल्ली

केरल की सबसे महत्वपूर्ण मस्जिदों में से एक बीमा पल्ली है। यह मस्जिद तिरुवनंतपुरम में स्थित है। इस मस्जिद में केवल इस्लाम ही नहीं अन्य धर्मों के लोग भी आते हैं। यहां बीमा बीवी का मकबरा स्थित है, साथ ही यह केरल की सबसे खूबसूरत मस्जिद है।

Eid 2023: Most Famous Mosque in Kerala Check Locations and Trip Details in Hindi
Malikdeenar Mosque - फोटो : facebook

केरल की मलिक दीनार जुमा मस्जिद

इस मस्जिद का निर्माण पूरी तरह से केरल शैली में हुआ है। मलिक दीनार जुमा मस्जिद की स्थापना मलिक इब्न दीनार ने की थी। मस्जिद बहुत ही हरियाली के बीच है, जिसकी खूबसूरती देखने के लिए लोग यहां पहुंचते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Eid 2023: Most Famous Mosque in Kerala Check Locations and Trip Details in Hindi
Palayam Mosque - फोटो : facebook

केरल की पलायम जुमा मस्जिद

तिरुवनंतपुरम में गणपति मंदिर के पास पलायम जुमा मस्जिद बनी है, जो कि बेहद खूबसूरत है। इसे मस्जिद-ए-जहाँ-नुमा कहते हैं। मस्जिद के पास गणेश मंदिर और चर्च दोनों स्थित हैं।

विज्ञापन
Eid 2023: Most Famous Mosque in Kerala Check Locations and Trip Details in Hindi
Mishkal masjid - फोटो : facebook

केरल की मिश्कल मस्जिद

केरल में ही एक ऐतिहासिक महत्व रखने वाली मिशकल मस्जिद मौजूद है। पहले ये मस्जिद पांच मंजिला थी, हालांकि अब केवल चार मंजिलें रह गई हैं। मस्जिद का निर्माण 14वीं सदी में नखूदा मिशकल नाम के अरब ने कराया था। इस अनूठी मस्जिद में 24 नक्काशीदार खंभे, 47 दरवाजे और एक विशाल प्रार्थना कक्ष है। मस्जिद के प्रार्थना क्षेत्र में एक साथ 400 लोग नमाज पढ़ सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed