Delhi Tourist Places: भारत परंपराओं, संस्कृति और ऐतिहासिकता से परिपूर्ण देश है। इतिहास पसंद लोगों को भारत में बहुत कुछ ऐसा मिल सकता है, जो उनके दिल को उत्साहित कर सकता है। अगर किले और महल, राजा महाराजाओं की जीवन शैली, पुराने दौर की अद्भुत वास्तुकला को देखना चाहते हैं और उस दौर को महसूस करना चाहते हैं तो भारत में कई ऐतिहासिक जगहें हैं, जो आपका मन मोह लेंगे। दिल्ली-एनसीआर के आसपास के रहने वाले हैं तो ऐतिहासिक जगहों की सैर के लिए कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं है। राजधानी दिल्ली में ही आपको कई ऐसी जगहों को घूमने का मौका मिलेगा, जो अपने में ऐतिहासिकता, शाही नजारे, वास्तुकला और बहुत सारे किस्से कहानियों को समाए हुए है। खास बात ये है कि इन जगहों को घूमने में न तो अधिक पैसा खर्च होगा और ना ही अधिक समय की जरूरत होगी। आइए दिल्ली में स्थित ऐतिहासिक जगहों के बारे में जानें और करें एक दिन में इन ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों की सैर।
Delhi Tourist Places: ऐतिहासिक जगहों से है प्यार तो एक दिन में करें दिल्ली के इन पर्यटन स्थलों की करें सैर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाल किला
दिल्ली का लाल किला दुनियाभर में मशहूर है। पहले ये किला सफेद रंग था, बाद में लाल रंग का हो गया। लाल किला का असली नाम 'किला-ए-मुबारक' है। लाल किले को मुगल सम्राट शाहजहां ने बनवाया था। जब आगरा से दिल्ली राजधानी स्थानांतरित करनी थी, जब यहां लाल किले का निर्माण हुआ।। अंग्रेज इसे रेड फोर्ट कहते हैं। इस किले को बनने में दस साल लगे थे। अगर आप लाल किला घूमने जा रहे हैं तो 80 रुपये का टिकट वयस्क और बच्चों का तीस रुपये का टिकट मिलेगा।
पुराना किला
पुराना किला दिल्ली के चिड़ियाघर के पास में है। पुराना किले का निर्माण शेहशाह सूरी ने कराया था। बाद में यहां मुगल सम्राट हुमायूं रहा करते थे। हुमायूं का निधन भी इसी किले की एक प्राचीन इमारत की सीढ़ियों से फिसल कर हुआ था। पुराने किले का टिकट 25 रुपये का है और अगर आप संग्रहालय भी देखना चाहते हैं तो 30 रुपये का टिकट लेना होगा। किले के अंदर तलाकी दरवाजा, बड़ा दरवाजा, शेहशाह की मस्जिद व शेर मंडल स्थित है।
हुमायूं का मकबरा
हुमायूं की पत्नी हाजी बेगम ने मुगल सम्राट के निधन के बाद यह इमारत बनवाई थी। हुमायूं का मकबरा लाल पत्थर व संगमरमर के संगम से बना है। यहां पर हुमायूं के साथ ही कुछ अन्य मुगल सदस्यों की समाधि भी बनी है। यहां ऊंची पथरीली सीढ़ियां, कलात्मक दरवाजे प्राचीनता का बेहतरीन प्रदर्शन करता है।
कुतुब मीनार
दिल्ली के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में कुतुब मीनार का नाम शामिल है। कुतुब मीनार देश की सबसे ऊंची मीनार में से एक है। यह पांच मंजिला इमारत है, जिसमें भारतीय वास्तुकला का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। कुतुब मीनार की टिकट लगभग 30 रुपये है।