फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Haunted Places: ये रही दिल्ली की सबसे भुतहा जगहें, बहुत ही डरावना होता है यहां का नजारा

Sat, 12 Mar 2022 04:41 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 12 Mar 2022 04:41 PM IST
विज्ञापन
Delhi Haunted Places Know These Delhi Most Haunted Places Do Not Go There
दिल्ली की डरावनी जगहें - फोटो : istock

अगर आपको रोमांचक सफर का शौक है और दोस्तों संग किसी शानदार ट्रिप पर जाना चाहते हैं, लेकिन न तो आपके पास लंबी छुट्टी है और न ही अधिक बजट तो भी आप सफर का आनंद ले सकते हैं। दिल्ली में आपको कई घूमने लायक जगहें मिल जाएंगी। राजधानी दिल्ली में ही ऐसी जगहें हैं जहां रात में घूमना मजेदार होता है। वहीं कुछ ऐसी जगहें भी हैं, जहां लोग दिन में जाने से डरते हैं। ये जगहें दिल्ली की सबसे डरावनी जगहों में शामिल हैं। दिल्ली की इन भुतहा जगहों से जुड़ी कुछ कहानियां मशहूर हैं। कहते हैं कि यहां से चीखने की आवाजें आती हैं। कहीं बच्चे रोते सुनाई देते हैं। यहां दिन में जाने से लोग डरते हैं और शाम होने के बाद जाने की अनुमति नहीं होती है। चलिए जानते हैं दिल्ली की इन भुतहा जगहों के बारे मे, जहां आप अपने दोस्तों संग जा सकते हैं।

Delhi Haunted Places Know These Delhi Most Haunted Places Do Not Go There
दिल्ली की डरावनी जगहें - फोटो : Istock

दिल्ली कंटोनमेंट

दिल्ली की सबसे डरावनी जगह है 'दिल्ली कंटोनमेंट'। कहते हैं कि यहां सफेद साड़ी में एक महिला नजर आती है, जो अक्सर लोगों से लिफ्ट मांगती है। लोगों का यह भी कहना है कि अगर महिला को लिफ्ट नहीं दी जाती तो वह उनकी गाड़ी के पीछे भागने लगती है। महिला की स्पीड गाड़ी के स्पीड जितनी तेज हो जाती है। लोगों के लिए यह काफी भयानक अनुभव रहा है।

Delhi Haunted Places Know These Delhi Most Haunted Places Do Not Go There
दिल्ली की डरावनी जगहें - फोटो : Pixabay

लोथियन सेमेट्री

दिल्ली के भूतिया जगहों में लोथियन सेमेट्री का नाम भी शामिल है। यहां कई लोगों ने भूत देखा है। इस जगह पर आने वालों को अक्सर भूतिया हंसी और रोने की आवाजें सुनाई देती हैं। कब्रिस्तान होने के कारण यह जगह लोगों की नजरों में अधिक डरावनी बन जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Haunted Places Know These Delhi Most Haunted Places Do Not Go There
दिल्ली की डरावनी जगहें - फोटो : iStock

संजय वन

दिल्ली में ही स्थित जंगल नुमा संंजय वन भी डरावना है। प्रकृति से घिरी इस जगह पर रात के वक्त कुछ डरावनी घटनाएं होती हैं। लोगों का कहना है कि सफेद कपड़े में बूढ़ी औरत दिख जाती है। अगर आप रात के वक्त यहां पहुंचेगे तो कभी आपको महसूस होगा कि किसी ने अचानक आपको धक्का दे दिया, गर्मी में कोहरा और धुंध होना, जैसी अजीबो गरीब हरकतें होती हैं। जो सुनने में फिल्मी लगता है लेकिन यह हकीकत है।

विज्ञापन
Delhi Haunted Places Know These Delhi Most Haunted Places Do Not Go There
दिल्ली की डरावनी जगहें - फोटो : Instagram

खूनी दरवाजा

राजधानी में खूनी दरवाजा नाम की जगह है, जहां कई लोगों ने चीखें और रोने की आवाजें सुनाई देती हैं। कहते हैं कि तीन राजकुमारों की यहां बेरहमी से हत्या कर दी गई और स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी दे दी गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed