फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

December Travel Destinations: दिसंबर में छुट्टियों का लेना है पूरा आनंद, तो घूमने के लिए बेस्ट हैं ये चार जगहें

Sun, 05 Dec 2021 01:50 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 05 Dec 2021 01:50 PM IST
विज्ञापन
December Travel Destinations in India best Places For Winter Vacation
दिसंबर की बेस्ट जगहें - फोटो : pexel

घूमने का शौक है तो दिसंबर के महीने में आप भारत भ्रमण पर निकल सकते हैं। देश में ऐसी कई जगहें हैं, जहां इस महीने में यात्रा करना सबसे बेस्ट रहेगा। सर्दियों के मौसम का ये महीना छुट्टी पर जाने के लिए सही है। आप क्रिसमस पर अपने परिवार, दोस्तों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। चाहें तो नए साल के मौके पर भी घर से बाहर खूबसूरत जगहों पर नए साल का जश्न मना सकते हैं। हर मौसम के हिसाब से देश में अलग अलग जगहें हैं, गर्मी से लेकर सर्दियों तक में ये डेस्टिनेशन पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। इसी कड़ी में दिसंबर के महीने में भारत के बेस्ट विंटर डेस्टिनेशन पर जाना चाहते हैं तो अपना सामान पैक कर लें। यहां हम आपको देश के बेस्ट चार विंटर डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप इस दिसंबर जा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में जानिए दिसंबर में घूमने के लिए भारत की चार बेस्ट जगहें।

December Travel Destinations in India best Places For Winter Vacation
तवांग, अरुणाचल प्रदेश - फोटो : Istock

अरुणाचल प्रदेश में तवांग 

दिसंबर में बर्फबारी और ठंड का भरपूर मजा लेने के लिए अरुणाचल प्रदेश का तवांग शहर बेस्ट विकल्प है। सर्दियों में घूमने के लिए यह ऑफबीट स्पाॅट है। इस मौसम में यहां बर्फ से ढके पहाड़ और हिमालय की वादियों का अद्भुत नजारा देखने तो मिलता है। 

December Travel Destinations in India best Places For Winter Vacation
बिनसर, उत्तराखंड - फोटो : pexels
उत्तराखंड में बिनसर

वैसे तो उत्तराखंड में कई ऐसी जगहें हैं जो गर्मियों और सर्दियों दोनों मौसम में पर्यटकों की पसंदीदा हैं। लेकिन दिसंबर में आप उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में बसे बिनसर शहर में छुट्टियों का मजा ले सकते हैं। इस छोटे से हिल स्टेशन से केदारनाथ और नंदा देवी की चोटियों का खूबसूरत नजारा देखा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
December Travel Destinations in India best Places For Winter Vacation
गुलमर्ग का खूबसूरत नजारा - फोटो : Pixabay

कश्मीर का गुलमर्ग शहर

दिसंबर में आप जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग शहर की यात्रा पर भी जा सकते हैं। सर्दियों में यह पहाड़ी शहर देश का वंडरलैंड बन जाता है। बर्फ से ढकी वादियां, जमी हुई झील आपको रोमांचित कर देंगी। 

विज्ञापन
December Travel Destinations in India best Places For Winter Vacation
मसूरी, गनहिल  - फोटो : अमर उजाला

मसूरी, गनहिल 

दिसंबर में आप मसूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। वैसे तो यहां पर्यटकों के लिए कई आकर्षण के केंद्र हैं। आप गनहिल जरूर जाएं।  यहां से बर्फ से ठकी पहाड़ियां और सूरज की झलक साफ देखी जा सकती है, जो हर किसी का दिल जीत लेती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed