ट्रेन में रोजाना लाखों यात्री सफर करते हैं। कोई लंबी यात्रा करता है तो कोई छोटी यात्रा करता है। सफर करने के लिए यात्री को टिकट भी लेना होता है। अब रेलवे स्टेशनों पर कोई भी लंबी लंबी लाइन नहीं लगाना चाहता है। अब यात्री या तो ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं या किसी प्राइवेट ट्रैवेल एजेंट से टिकट लेना पसंद करते हैं। अगर आप भी रेलवे टिकट को बेचना चाहते हैं तो इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन यानी IRCTC आपको ये मौका दे रहा है। जैसा कि आप जानते हैं IRCTC रेलवे में अपनी सेवाएं यात्रियों के सफर को बेहतरीन बनाने के लिए देता है। यह ऑनलाइन टिकट भी बेचता है। इसकी टिकट बेचने की सुविधा पसंद की जाती है। आप इसकी वेबसाइट से टिकट बुक करके अच्छी कमाई कर सकते हैं। इससे आपका एक अपना व्यापार भी शुरू होगा और प्रत्येक टिकट बुकिंग पर अच्छा कमीशन भी मिलेगा। आइए जानते हैं कि कैसे और कितना कमीशन मिलता है। इसमें कैसे बन सकते हैं ट्रैवेल एजेंट-
{"_id":"61ab0a206bcb904cc741d5d1","slug":"irctc-giving-you-a-chance-to-earn-money-by-booking-online-tickets-know-full-detail-about-this","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IRCTC: ऑनलाइन टिकट बुकिंग करके कर सकते हैं अच्छी कमाई, आईआरसीटीसी दे रहा है मौका","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
IRCTC: ऑनलाइन टिकट बुकिंग करके कर सकते हैं अच्छी कमाई, आईआरसीटीसी दे रहा है मौका
Sat, 04 Dec 2021 01:23 PM IST
राजेश मिश्रा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश मिश्रा
Updated Sat, 04 Dec 2021 01:23 PM IST
विज्ञापन
ट्रैवेल एजेंट बनने के लिए कैसे करें आवेदन
- फोटो : IRCTC
ट्रैवेल एजेंट बनने के लिए कैसे करें आवेदन
- फोटो : पिक्साबे
एजेंट बनने के लिए क्या है नियम
आईआरसीटीसी की इस योजना की शुरुआत साल 1985 में शुरू हुई थी। इसके बाद रेल मंत्रालय ने 2014 में रेल ट्रैवेल सर्विस एजेंट स्कीम को दोबारा शुरू किया। जो व्यक्ति ट्रैवेल एजेंट बनना चाहता हैं उसे आईआरसीटीसी के साथ जुड़ना पड़ता है। इन एजेंट को रेलवे में आरटीएसए यानी रेल ट्रैवेल सर्विस एजेंट कहा जाता है। इसमें टिकट बुक करने पर कमीशन मिलता है। एजेंट बनने के लिए कम से कम हाई स्कूल पास होना अनिवार्य है। लागत की बात करें तो कम से कम 25 हजार रुपये का खर्च होता है।
ट्रैवेल एजेंट बनने के लिए कैसे करें आवेदन
- फोटो : istock
ट्रैवेल एजेंट बनने के लिए कैसे करें आवेदन
- एजेंट बनने के लिए www.irctc.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होता है।
- एजेंट बनने के लिए आपको कुछ शर्तों का भी पालन करना होता है।
- इसके बाद क्लास थर्ड पर्सनल डिजिटल सर्टिफिकेट लेना होता है।
- आवेदन करते समय आपको आधार कार्ड, पैन कार्ड और इनकम टैक्स की पूरी जानकारी देनी होती है।
- पहली बार बीस हजार की डीडी आईआरसीटीसी के नाम पर बनवानी होती है।
- हर साल एग्रीमेंट बढ़वाने के लिए पांच हजार रुपये अतिरिक्त देने होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैवेल एजेंट बनने के लिए कैसे करें आवेदन
- फोटो : istock
- बीस हजार में से दस हजार रुपये वापस हो जाते हैं और दस हजार रेलवे के पास सिक्योरिटी के तौर पर जमा होते हैं।
- 100 रुपये का एक बांड भरना होता है जो बीस हजार DD के साथ लगता है।
- एक कंप्यूटर और प्रिंटर लेना होता है और अच्छी लोकेशन पर दुकान लेनी होती है।
- इस तरह कम से कम 1 लाख रुपये की जरूरत होती है।
विज्ञापन
ट्रैवेल एजेंट बनने के लिए कैसे करें आवेदन
- फोटो : Pixabay
कितनी होती है कमाई
इसमें प्रत्येक टिकट बुक करने पर कमीशन मिलता है। स्लीपर क्लास के लिए 30 रुपये और एसी टिकट पर 50 रुपये का कमीशन मिलता है। इस तरह आप रेल टिकट एजेंट बनकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। इसमें आपको सर्विस टैक्स भी अलग से मिलता है।