{"_id":"5e9f2744a743401dbc4790ae","slug":"coorg-karnataka-beautiful-places-to-visit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नदी, झरने, पहाड़ और चाय के मनमोहक बगान हैं यहां की असली पहचान, जानिए इस जगह की खासियत","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
नदी, झरने, पहाड़ और चाय के मनमोहक बगान हैं यहां की असली पहचान, जानिए इस जगह की खासियत
Sun, 03 May 2020 08:41 AM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Sun, 03 May 2020 08:41 AM IST
विज्ञापन
coorg
भारत एक बहुत ही खूबसूरत देश है, यहां की खूबसूरती की बात ही निराली है। यहां के बहुत से स्थानों में तो जन्नत के दर्शन होते हैं। आज हम जिस जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, वो किसी जन्नत से कम नहीं है। इस जगह को अगर धरती का जन्नत कहा जाए तो गलत नहीं कहा जाएगा। नदी, झरने, पहाड़ और चाय के मनमोहक बगान ही यहां की असली पहचान हैं। अब आप भी जानना चाएंगे इस जगह का नाम क्या है, भारत के किस जगह में है ये खूबसूरत स्थान। आइए, अब आपको बताते हैं, भारत की इस खूबसूरत जगह के बारे में सबकुछ...
Trending Videos
Coorg
कुर्ग
- कुर्ग दक्षिण भारत के कर्नाटक राज्य में स्थित है। नदी, झरने, पहाड़, संतरे के पेड़ और चाय के मनमोहक बगान कुर्ग की असली पहचान हैं। यहां की खूबसूरती देखते ही बनती है।
tea garden
चाय और कॉफी के बागानों का गढ़
- कुर्ग को चाय और कॉफी के बागानों के गढ़ कहा जाता है। कर्नाटक का छोटा सा जिला कॉफी का सबसे बड़ा उत्पादक है। कुर्ग की कॅाफी पीने का अलग ही आनंद होता है। यहां की कॉफी बहुत ही बेहतरीन होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
तिब्बती मठ
- तिब्बती मठ को स्वर्ण मंदिर के रूप में भी जाना जाता है। ये मठ तिब्बती लोगों की संस्कृति और इतिहास को दर्शाता है। सोने की मूर्तियों वाला ये मठ देखने में काफी आकर्षक है।
विज्ञापन
Spices
कुर्ग के मसाले
- कुर्ग के मसाले खाने में बेहद ही स्वादिष्ट होते हैं। यहां के होममेड मसाले काफी मशहूर हैं।