Christmas 2022 Celebrations: हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाया जाता है। इस दिन यीशु का जन्म हुआ था। क्रिसमस को दुनियाभर के तमाम देश मनाते हैं लेकिन क्रिसमस डे को मनाने की सभी की अपनी परंपरा और तौर तरीके हैं। लोग क्रिसमस को अलग अलग तरीकों से मनाते हैं, कोई पार्टी करता है तो कोई ट्रिप पर जाता है। चर्च में प्रार्थना करता है तो कोई परिवार के साथ वक्त बिताता है। लेकिन अलग अलग देशों में क्रिसमस को मनाने की अलग वजह और अलग मान्यताएं हैं। जैसे रोम में सूर्य में इस दिन को सूर्यदेव के जन्मदिन के तौर पर मनाया जाता था। बाद में ईसाई धर्म में इसे ईश्वर के बेटे यीशु के जन्मदिन के तौर पर मनाना शुरू किया। कई देशों में तो क्रिसमस का पर्व मनाने का तरीका ही हैरान कर देने वाला है। यहां आपको दुनिया के ऐसे 10 देशों के बारे में बता रहे हैं, जहां एकदम यूनिक तरीके से क्रिसमस का पर्व मनाते हैं।
Christmas 2022 Celebrations: ये देश मनाते हैं यूनिक तरीके से क्रिसमस, बड़े दिन को मनाने की अलग-अलग है परंपरा
स्लोवाकिया में क्रिसमस का जश्न
क्रिसमस के मौके पर अधिकतर जगहों पर केक खाने की परंपरा है, लेकिन स्लोवाकिया में क्रिसमस पर हलवा बनाया जाता है। क्रिसमस के खास हलवे को लोक्सा कहते हैं। इस दिन परिवार का बुजुर्ग सदस्य थोड़ा सा हलवा छत पर फेंक देता है। फिर बाकी सदस्य हलवे का लुत्फ उठाते हैं।
अर्जेंटीना में क्रिसमस का जश्न
अर्जेंटीना में क्रिसमस सेलिब्रेशन का खास तरीका है। यहां शाम के वक्त कागज के लालटेन बनाए जाते हैं और इनमें आग लगाकर आसमान में छोड़ दिया जाता है। यह कुछ पैराशूट बैलून की तरह होता है, जो दिवाली के मौके पर भारत में उपयोग होते हैं। रात के वक्त जलते हुए पेपर लालटेन बेहद आकर्षक दिखते हैं।
ग्रीस का क्रिसमस
क्रिसमस को लेकर अलग अलग कहानियां भी प्रचलित है। ग्रीक के लोग मानते हैं कि कालीकंजरोइ नाम के दुष्ट गोबलिन जो कि हमेशा अंडरग्राउंड रहता है, अपनी जाति वालों के साथ क्रिसमस यानी 25 दिसंबर से 6 जनवरी तक 12 दिनों के लिए धरती पर आते हैं। इस दिनों लोग क्रॉस और होली बेसिल को पवित्र पानी से धोकर घर पर उसी पानी का छिड़काव करते हुए दुष्ट गोबलिन से रक्षा का उपाय अपनाते हैं।
वेनेजुएला का क्रिसमस
वेनेजुएला में क्रिसमस मनाने का अलग अंदाज है। इस देश में स्थित काराकास की राजधानी में लोग चर्च तक रोलर स्केट्स से जाते हैं। लोग क्रिसमस के दिन स्केटिंग करते हैं इसलिए सड़कों को खाली कर दिया जाता है।
ऑस्ट्रेलिया में क्रिसमस
ऑस्ट्रेलिया का क्रिसमस सबसे अलग होता है। लगभग कई देशों में सर्दी के मौसम में 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाया जाता है लेकिन ऑस्ट्रेलिया एकलौता ऐसा देश है, जहां गर्मियों में क्रिसमस मनाते हैं। गर्मी में होने के कारण सेंटा रेंडियर से पारंपरिक लाल वुलेन कपड़ो की जगह 6 कंगारू पर आते हैं।
नॉर्वे में क्रिसमस
नॉर्वे में क्रिसमस को मनाने के लिए सेंटा क्लॉस के रंगों में रंग दिया जाता है। सैंटा जैसे दिखने वाले छोटे छोटे गुड्डे, जिन्हें निस्से कहते हैं, से नॉर्वे की सजावट की जाती है। वहीं नॉर्वे में सबसे बड़ा क्रिसमस ट्री भी तैयार किया जाता है, जो कि ट्राफलगर स्क्वायर में रखा जाता है।
ऑस्ट्रिया में क्रिसमस सेलिब्रेशन
क्रिसमस ट्री को सजाना आम बात है। इस मौके पर लोग अपने घरों पर क्रिसमस ट्री डेकोरेट करते हैं। लेकिन ऑस्ट्रिया में सुनहरे बाल वाले लड़के क्रिसमस ट्री सजाते हैं। इस सुनहरे बाल वाले लड़कों को क्राइस्ट काइंड कहते हैं। ऑस्ट्रिया के लोग मानते हैं कि ये बच्चे नवजात यीशु के प्रतीक होते हैं। यहां के लोग क्रैम्पस नाम के क्रिसमस डेविल पर भी विश्वास करते हैं और मानते हैं कि डेविल शरारती बच्चों को नुकसान पहुंचाता है।
स्विट्जरलैंड में क्रिसमस
क्रिसमस में पार्टी करने वाले तो देखे होंगे लेकिन क्या आपको पता है कि स्विट्ज़रलैंड में क्रिसमस के दिन जुलूस निकाला जाता है। क्रिसमस पर लोग काऊ बेल्स पहनकर परेड में शामिल होते हैं और लोग शोर मचाते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से बुरी आत्मा दूर रहती है।