फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Honeymoon Destinations: मई-जून में हनीमून के लिए जाना है तो इन जगहों पर बनाएं ट्रिप की योजना, बजट भी है कम

Sun, 20 Apr 2025 12:34 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 20 Apr 2025 12:34 PM IST
सार

यहां आपको कुछ ऐसे हनीमून डेस्टिनेशन के विकल्प दिए जा रहे हैं जहां आप गर्मियों में बेफिक्री के साथ घूम सकते हैं। साथ ही इन जगहों पर हनीमून ट्रिप का खर्च भी कम होगा।

विज्ञापन
Cheapest Summer Honeymoon Destinations in India Under Low Budget Romantic Places For Couple
भारत में गर्मियों के लिए हनीमून डेस्टिनेशन - फोटो : instagram

Honeymoon Destinations In India: जिन लोगों की शादी हाल ही में हुई है, वह गर्मियों में हनीमून के लिए जाने की योजना बना रहे होंगे। हनीमून ट्रिप की प्लानिंग कर रहे कपल के लिए दो समस्याएं हैं, पहली ये कि इतनी गर्मी में कहां जाएं? और दूसरी हनीमून ट्रिप को बजट में कैसे प्लान करें?



हनीमून के लिए नवदंपति काफी उत्साहित होते हैं लेकिन जब वह एक रोमांटिक सफर पर जाने की योजना बना रहे होते हैं तो सबसे पहली चिंता बजट की आती है। आमतौर पर फ्लाइट टिकट, होटल बुकिंग, पार्टनर के लिए एक रोमांटिक माहौल तैयार करने और घूमने-फिरने का खर्च लगभग ढेड़-दो लाख तक पहुंच जाता है। शादी में हुए खर्चों के बाद बजट बिगड़ गया होता है, ऐसे में वह ऐसी रोमांटिक हनीमून ट्रिप की तलाश में होते हैं जो सभी सुविधाओं से पूर्ण हो लेकिन खर्च उनके बजट में हो। 

कपल की दूसरी चिंता होती है, हनीमून के लिए उपयुक्त जगह की तलाश। मई -जून में बेहद गर्मी होती है। इस मौसम में घूमना सामान्य तौर पर थकान भरा, पसीने और गर्मी से परेशान कर देने वाला हो सकता है। हिल स्टेशनों पर मैदानी इलाकों की तुलना में हल्की ठंड हो सकती है लेकिन जो हिंदी फिल्में देखकर बड़े हुए हैं, वह बर्फीली वादियों में अपने पार्टनर के हाथों में हाथ डाल हनीमून ट्रिप पर जाने का सपने देखते हैं। 

कपल की इन दोनों समस्याओं का समाधान इस लेख के माध्यम से किया जा रहा है। यहां आपको कुछ ऐसे हनीमून डेस्टिनेशन के विकल्प दिए जा रहे हैं जहां आप गर्मियों में बेफिक्री के साथ घूम सकते हैं। साथ ही इन जगहों पर हनीमून ट्रिप का खर्च भी कम होगा।

Cheapest Summer Honeymoon Destinations in India Under Low Budget Romantic Places For Couple
स्पीति घाटी की तस्वीरें - फोटो : Adobe Stock

स्पीति वैली

स्पीति वैली हिमाचल प्रदेश के सबसे ठंडे हिल स्टेशनों में शामिल है। यहां सर्दियों में बहुत ज्यादा ठंड पड़ती है लेकिन गर्मी के मौसम में भी यहां का तापमान सर्दियों की तरह ही कड़कड़ाती ठंड वाला होता है। बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच गर्मी में भी सर्दी को महसूस किया जा सकता है। अप्रैल के महीने में स्पीति वैली का तापमान माइनस में है। न्यूनतम यहां माइनस 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहता है। यह मार्च से जून तक पर्यटकों के लिए बेहतरीन डेस्टिनेशन है।


कैसे पहुंचें स्पीति वैली

ट्रेन से स्पीति वैली की यात्रा करना चाहते हैं तो सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन जोगिंदर नगर स्टेशन हैं जो कि 169 किमी दूर है। यहां से आप अपने गंतव्य के लिए टैक्सी या स्थानीय बस के जरिए पहुंच सकते हैं। जोगिंदर नगर के लिए आप पठानकोट से टाॅय ट्रेन का सफर भी कर सकते हैं। आप मनाली से भी स्पीति घाटी की यात्रा कर सकते हैं और शिमला से काजा होते हुए भी यहां पहुंच सकते हैं।

Cheapest Summer Honeymoon Destinations in India Under Low Budget Romantic Places For Couple
तवांग - फोटो : Freepik
तवांग

अरुणाचल प्रदेश का तवांग अपने ठंडे मौसम और खूबसूरत मठों के लिए पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र है। यहां अप्रैल के महीने में औसतन अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम 2 डिग्री सेल्सियस है। वहीं मई जून में अधिकतम तापमान 20 डिग्री हो सकता है। तवांग में भारत का सबसे बड़ा और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मठ भी स्थित है। प्राकृतिक नजारों, सुहावने मौसम के बीच सुकून भरी छुट्टियां बिताने के लिए तवांग की यात्रा की जा सकती है।

कैसे पहुंचे तवांग?

तवांग के लिए कोई सीधी उड़ान नहीं है। तवांग से लगभग 387 किमी दूर तेजपुर हवाई अड्डा है। गुवाहाटी से तवांग की दूरी 450 किमी है, हालांकि पहाड़ी रास्ते के कारण सड़क मार्ग से एक दिन से अधिक का वक्त लग सकता है। तवांग के लिए राउंड ट्रिप का फ्लाइट टिकट लगभग 15000 रुपये प्रतिव्यक्ति है। दिल्ली से गुवाहाटी के लिए ट्रेन का किराया दो हजार से चार हजार रुपये प्रति व्यक्ति लग सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Cheapest Summer Honeymoon Destinations in India Under Low Budget Romantic Places For Couple
सिक्किम - फोटो : Adobe

जीरो पाइंट

जीरो पाइंट सिक्किम की युमथांग घाटी में स्थित है। यहां बर्फ से ढके पहाड़ों का अद्वितीय दृश्य दिखाई देता है। बर्फ के शौकीन लोगों के लिए यह स्थान पसंदीदा है। यहां हिमालय की विशाल श्रृंखला के मनोरम दृश्य देखने को मिलते हैं, जिसमें कंचनजंगा भी शामिल है। यहां का तापमान माइनस में रहता है। आप हनीमून पर जा रहे हैं तो जीरो पाइंट के साथ ही गंगटोक और दार्जिलिंग भी जा सकते हैं।

कैसे पहुंचे जीरो पाइंट 

गंगटोक तक ट्रेन या फ्लाइट से पहुंचकर युमथांग तक की यात्रा करें। गंगटोक से युमथांग घाटी लगभग 140 किमी दूर है। युमथांग से लगभग 13 किमी का सफर तय करके एक घंटे की ड्राइव में जीरो पाइंट पहुंचा जा सकता है। अगर आप नाॅर्थ ईस्ट (सिक्किम) का हनीमून पैकेज बुक कर रहे हैं तो चार रातों, पांच दिन के लिए लगभग 80 से 90 हजार रुपये में हनीमून पैकेज बुक कर सकते हैं।

विज्ञापन
Cheapest Summer Honeymoon Destinations in India Under Low Budget Romantic Places For Couple
कपल के लिए बजट रोमांटिक ट्रिप - फोटो : Adobe

बजट फ्रेंडली ट्रिप के लिए टिप्स

बजट फ्रेंडली ट्रिप के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान देना होगा। सबसे पहला, यात्रा के लिए ट्रेन या बस का टिकट बुक करें। यह तुलना में सस्ता हो सकता है। यात्रा परिवहन और होटल की बुकिंग पहले से कर लें। अपने बजट के अनुरूप ही होटल की बुकिंग करें। जगह की सैर के लिए स्थानीय परिवहन चुनें। आप स्कूटी रेंट पर ले सकते हैं।  इसमें ज्यादा पैसे खर्च नहीं होंगे।


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed