Sasti Saree Kaha Milti Hain: भारत में साड़ी सिर्फ एक परिधान नहीं बल्कि संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। लेकिन जब बात सस्ती और बजट में साड़ी खरीदने की आती है, तो हर कोई ऐसे बाजार की तलाश करता है जहां कम दाम में अच्छी क्वालिटी मिल सके।
Cheapest Saree Market: दिल्ली से सूरत तक, ये हैं भारत के सबसे सस्ते साड़ी बाजार
Wholesale Saree Shopping Guide: भारत में सूरत, दिल्ली और कोलकाता के थोक बाजारों में 100–150 रुपये से साड़ियां मिल सकती हैं। सिल्क से लेकर कांजीवरम साड़ियां यहां बजट में मिल जाती हैं।
सूरत
गुजरात का सूरत शहर भारत का सबसे बड़ा टेक्सटाइल मार्केट माना जाता है। इसे सबसे सस्ता साड़ी हब भी कहते हैं। यहां के पाशुपति, बॉम्बे और जेजे मार्केट में 100-150 रुपये तक की साड़ियां आसानी से मिल जाती हैं। यहां फैक्ट्री से सीधे माल मिलने के कारण कीमत बेहद कम होती है। आप सिल्क साड़ियों से लेकर महंगे फैब्रिक की साड़ियां यहां आसानी से कम दाम में खरीद सकते हैं।
दिल्ली
राजधानी दिल्ली खरीदारी के लिए लिहाज से काफी लोकप्रिय है। साड़ी की खरीदारी के लिए दिल्ली के गांधी नगर और चांदनी चौक जाएं। गांधी नगर और चांदनी चौक में भी थोक साड़ी मार्केट काफी प्रसिद्ध हैं। यहां आप 150–300 रुपये में ट्रेंडी और डेली वियर साड़ियां खरीद सकते हैं। चांदनी चौक में तो कारीगर बैठते हैं, जहां आप अपने पसंदीदा सेलेब्स की साड़ियों की काॅपी भी बजट में तैयार करा सकते हैं।
कोलकाता
पश्चिम बंगाल का कोलकाता में भी सस्ती साड़ियों का एक बड़ा बाजार है। इस जगह का नाम है बुर्रा बाजार। कोलकाता का बुर्रा बाजार सस्ते कपड़ों के लिए मशहूर है। यहां आपको हर बजट में साड़ियां मिलती हैं, खासकर होलसेल में कीमत और भी कम हो जाती है।
सस्ती साड़ी खरीदने से पहले ध्यान रखें
-
हमेशा होलसेल मार्केट जाएं
-
3-5 पीस खरीदने पर ज्यादा सस्ता मिलता है
-
क्वालिटी जरूर चेक करें
-
सिल्क टैग देखकर धोखा न खाएं