{"_id":"5e8087798ebc3e77b10746b6","slug":"chaitra-navaratri-2020-maa-vaishno-devi-darshan-and-virtual-aarti","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chaitra Navaratri 2020: घर बैठे ही मां वैष्णो देवी का करें दर्शन, देखिए वर्चुअल आरती","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Chaitra Navaratri 2020: घर बैठे ही मां वैष्णो देवी का करें दर्शन, देखिए वर्चुअल आरती
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: नवनीत राठौर
Updated Thu, 02 Apr 2020 09:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मां वौष्णो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस के संकट से पूरा देश जूझ रहा है। लोगों के सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है और सबको सोशल डिस्टेंसिंग बनाने के लिए कहा गया है। साथ ही मां दुर्गा का पावन पर्व नवरात्र भी चल रहा है। ऐसे कई लोग होंगे जो इस नवरात्रि में वैष्णों देवी जाने का प्लान किए होंगे लेकिन लॉकडाउन के वजह उनका प्लान असफल हो गया होगा। अच्छी बात ये है कि आप घर बैठे ही मां वैष्णो देवी के दर्शन कर सकते हैं और ऑनलाइन आरती देख सकते हैं।
2 of 5
मां वौष्णो
- फोटो : अमर उजाला
माता वैष्णो देवी मंदिर एक प्राचीन गुफा में है। इस गुफा में मां लक्ष्मी, मां काली और मां सरस्वती की पिंडियां विराजमान हैं। इन पिंडियों को ही माता वैष्णो देवी कहा जाता है। वहीं कई श्रद्धालु इसे माता के भवन के तौर पर भी जानते हैं। साथ ही इस गुफा में एक बड़ा चबूतरा है, जहां माता वैष्णो का स्थान है। इस गुफा में कुदरती तौर पर पानी भी बहता है। इसके अलावा श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने दो कृत्रिम गुफाओं का निर्माण भी करवाया है।
3 of 5
मां वौष्णो
- फोटो : अमर उजाला
माता वैष्णो के धाम पर पहुंचने के लिए रास्ते में कई सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। श्रद्धालु कटरा से हेलिकॉप्टर सेवा के माध्यम से 5 से 6 मिनट के भीतर माता के भवन के काफी नजदीक पहुंच जाते हैं। हेलिकॉप्टर से उतरने के बाद आप आधे घंटे के भीतर मां के दरबार पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मां वौष्णो
- फोटो : अमर उजाला
माता वैष्णो देवी के अलावा मचैल माता, माता बाला सुंदरी यात्रा, चिट्टो माता, बुड्ढा अमरनाथ, वार्षिक अमरनाथ, सुकराला माता, भद्रवाह में कैलाश कुंड, सुद्धमहादेव- मानतलाई, पिंगला माता की पवित्र यात्राओं पर भी सालों भर भक्तों का तांता लगा रहता है।
विज्ञापन
5 of 5
मां वैष्णो
- फोटो : अमर उजाला
वर्चुअल आरती से बढ़ाएं ऊर्जा
कोरोना वायरस जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करने के लिए माता का भवन 18 मार्च से ही बंद कर दिया गया है। ऐसे में कई श्रद्धालु अपने-अपने घरों में रहते हुए भी माता के दर्शन कर सकते हैं और आरती का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। लॉकडाउन की स्थिति में घरों में रहते हुए माता का दर्शन कर आप अपना मनोबल बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा श्राइन बोर्ड द्वारा पूरे विश्व में सुख-शांति की कामना के लिए शत चंडी महायज्ञ किया जा रहा है, जिसमें केवल विद्वान पंडित सुबह-शाम हवन, यज्ञ व पूजा-अर्चना करेंगे।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।