फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत की पांच सबसे खूबसूरत 'ट्रेन यात्रा', जिंदगी में एक बार जरूर तय करें ये सफर

Tue, 24 Sep 2019 02:13 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Tue, 24 Sep 2019 02:13 PM IST
विज्ञापन
best train routes ride in india

भले ही आप कितना भी फ्लाइट का सफर या रोड ट्रिप कर लें लेकिन जो मजा ट्रेन से सफर करने में है, उसका कोई जवाब नहीं। यूं तो हर सफर का अपना महत्त्व होता है। लेकिन ट्रेन का सफर बचपन के गर्मी के दिनों की याद ताजा कर देता है, जब मम्मी के साथ खुशी-खुशी नानी के घर जाया करते थे। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी है जिन्होंने ट्रेन का दिलचस्प सफर कभी तय ही नहीं किया। ऐसे में आज हम आपको ट्रेन के उन सफर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका सफर आपको जिंदगी में एक बार जरूर करना चाहिए। विश्वास मानिए ये आपकी जिंदगी का सबसे सुनहरा सफर होगा। 

best train routes ride in india
द दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे 
पहाड़ी रेल में सबसे पुरानी और विश्व धरोहरों में से एक दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे आपको मैदान और पर्वतों की सैर कराएगी। जलपाईगुड़ी मैदानी इलाका है और दार्जिलिंग पहाड़ी इलाका है जहां की चाय पूरे भारत में मशहूर है। इस रेलवे ट्रैक की सबसे खास बात यहां के घुमावदार मोड़ हैं। जिनमें से खास है बतासिया मोड़ जो कंचनजंगा शिखर और जलपाईगुड़ी का मनोरम दृश्य दिखाते हैं।
best train routes ride in india
आईलैंड एक्सप्रेस 

आईलैंड एक्सप्रेस एक छोटी सी रेल यात्रा है जो आपको गहरे घने ताड़ के पेड़ और लंबी घास के बीच से ले जाती हुई केरल के ग्रामीण जीवन को करीब से देखने का मौका देती है। इस रेल के रास्ते में कोई द्वीप नहीं आता है, फिर भी इसका नाम आईलैंड एक्सप्रेस है क्योंकि 1970 के मध्य तक यह रेल यात्रा कोच्चि के वेलिंगटन द्वीप मे स्थित कोचीन बंदरगाह टर्मिनस स्टेशन पर समाप्त होती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
best train routes ride in india
प्रतीकात्मक
सी ब्रिज ट्रेन 

मंत्रमुग्ध कर देने वाली रोमांच से भरी पांबन-रामेश्वर ब्रिज पर चलने वाली रेल 143 खंभों वाले दो कि.मी. लंबे पुल पर से गुजरती है। इस दो कि.मी. लंबे पुल से धीरे-धीरे गुजरती हुई इस रेल के नीचे मीलों तक फैली मन्नार की खाड़ी आपकी तबीयत खुश कर देगी। 

विज्ञापन
best train routes ride in india
जन्नत वाली ट्रेन  

कश्मीर की हसीन वादियों में बर्फ से ढके पहाड़ों और चिनार के पेड़ों के बीच से जब ये ट्रेन गुजरती है तो एेसा लगता है बस सफर वहीं थम जाए। इस यात्रा के दौरान आपके पास अपना कैमरा होना बहुत जरूरी है और सर्दियों में यात्रा करें जब चारों ओर बर्फ ही बर्फ हो।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed