फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरोजनी और जनपथ में नहीं दिल्ली की इस मार्केट में मिलेगा सबसे सस्ता सामान, वीकेंड में बनाएं प्लान

Tue, 07 May 2019 01:39 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Tue, 07 May 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
best tibetan market in delhi visit this weekend majnu ka tila shop in budget

वीकेंड में सभी को सौ काम होते हैं। हफ्ते भर काम करने के बाद वीक ऑफ में या तो आप आराम करना पसंद करेंगे या किसी बेहतरीन जगह जाकर दिमाग फ्रेश करना चाहेंगे। लेकिन अगर हम कहें की इस बार सरोजनी और जनपथ से हटकर किफायती बाजार के विषय में बताने जा रहे हैं तो शायद आप शॉपिंग का भी मूड बना सकते हैं। जी हां, इस वीकेंड शॉपिंग के लिए तैयार रहें। ये ऐसी मार्किट है जहां आपको हर लेटेस्ट सामान कम और किफायती दाम पर मिल जाएगा। 

 

best tibetan market in delhi visit this weekend majnu ka tila shop in budget

मॉनेस्टरी मार्केट
यूं तो लड़कियों के लिए कई विकल्प मिल जाते हैं लेकिन ये मार्केट खास लड़कों के लिए है। इस तिब्बती मार्केट में लेटेस्ट शर्ट, टी-शर्ट और फैशन के सामान मिल जाते हैं। ये मार्केट सस्ती है और कॉलेज जाने वाले लड़कों के लिए कड़ी किफायती है। ये सर्दियों के कपड़ों के लिए दिल्ली की सबसे अच्छी मार्केट मानी जाती है क्योंकि जो यहां मिल जाएगा वो कहीं नहीं मिलेगा। ये मार्केट सिविल लाइंस में है।

best tibetan market in delhi visit this weekend majnu ka tila shop in budget
तिब्बत मार्केट
सेंट्रेल दिल्ली की ये मार्केट लेदर के सामानों के लिए उम्दा मानी जाती है। यहां पर आपको हर तरह का सामान मिल जाएगी। कुछ आर्टिस्टिक या हटकर लेना है तो इस मार्केट में आपको आसानी से मिल जाएगा। यहां पर कलाकृतियां, पेंटिंग्स, आभूषण और कीमती पत्थर सस्ते दाम पर मिल जाते हैं। खरीदारी के अलावा, यहां के नुक्कड़ पर मिलने वाला थुक्पा जरूर चखें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
best tibetan market in delhi visit this weekend majnu ka tila shop in budget
सिंगिंग बाउल सेंटर
जामा मस्जिद के पास स्थित सिंगिंग बाउल सेंटर उन लोंगो के लिए है जिन्हें कलाकृति का शौक है। इस मार्केट में तिब्बती हस्तशिल्प का सामान, सिंगिंग बाउल, हिमालयन चक्र सिंगिंग बाउल्स, सजावटी वस्तुओं, धार्मिक शिल्प और मूर्तियां सस्ते दामों पर मिल जाती हैं। यहां पर मिलने वाले Eclectic Home Decor आइटम पूरे दिल्ली कहीं नहीं मिलेंगे। 
 
विज्ञापन
best tibetan market in delhi visit this weekend majnu ka tila shop in budget
मजनू का टीला 

1960 में बना मजनू का टीला को 'मिनी तिब्बत' भी कहा जाता है। यहां लोग शॉपिंग करने के साथ-साथ सबका पसंदीदा Ama Cafe भी जाते हैं। शानदार और खूबसूरत कपड़ों से सजा ये बाजार कॉलेज जाने वालों और दिल्ली नॉर्थ कैंपस में रहने वालों के लिए आकर्षण का केंद्र है। कपड़ों के अलावा यहां फुटवियर भी अच्छे दाम में मिल जाते हैं। इसका शुरूआत दाम 350 रुपये है। इसके अलावा भूख लगे तो, तिब्बती कोल्ड नूडल डिश भी चख लें। ये मार्केट जी.टी. रोड पर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed