फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Road Trip: पार्टनर को ले जाना चाहते हैं सरप्राइज रोड ट्रिप पर, तो दिल्ली के करीब ये जगहें हैं बेस्ट

Tue, 15 Mar 2022 02:46 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 15 Mar 2022 02:46 PM IST
विज्ञापन
Best Road Trip Places Near Delhi Couple Like To Travel
रोड ट्रिप - फोटो : pixabay

अक्सर आप अपने पार्टनर के साथ अधिक वक्त बिताना चाहते हैं। कई बार घर से बाहर दूर कहीं जाने की भी इच्छा रखते हैं। इसके लिए कपल्स लाॅन्ग ड्राइव पर जाते हैं या फिर कोई ट्रिप प्लान करते हैं। लेकिन काम काज और नौकरी के चक्कर में हो सकता है कि आपके पास अधिक लंबी छुट्टी न हो, इसलिए किसी दूर की ट्रिप के लिए न तो आपके पास समय होता है और न इतना बजट। वहीं लाॅन्ग ड्राइव कितनी भी लंबी क्यों न हो, पार्टनर के साथ आपको वह समय कम ही लगता है। इस तरह की स्थिति में आप अपने पार्टनर के साथ वक्त गुजारने के लिए सरप्राइज रोड ट्रिप प्लान कर सकते हैं। घर से तो किसी लाॅन्ग ड्राइव के लिए निकलिए लेकिन पार्टनर को ट्रिप का अनुभव भी कराइए। इसके लिए आपको ऑफिस से छुट्टी लेने की जरूरत भी नहीं। आप सरप्राइज रोड ट्रिप पर वीकेंड पर जा सकते हैं। इस तरह की ट्रिप बजट में भी रहेगी। बस आपको यह तय करना है कि रोड ट्रिप पर कहां जाना चाहिए। तो चलिए जानते हैं पार्टनर के साथ रोड ट्रिप पर कहां जा सकते हैं।

Best Road Trip Places Near Delhi Couple Like To Travel
रोड ट्रिप - फोटो : facebook

मानेसर

अगर आप दिल्ली या आसपास रहते हैं तो मानेसर जा सकते हैं। यह जगह दिल्ली से करीब है और कपल्स के बीच लोकप्रिय भी है। मानेसर का शांत वातावरण और हरियाली आपके पार्टनर का दिल जीत लेगी। एक से दो दिन के मानेसर रोड ट्रिप में आप यहां कि स्थानीय बाजार, लजीज खाना और कई अन्य जगहों पर घूम सकते हैं।

Best Road Trip Places Near Delhi Couple Like To Travel
रोड ट्रिप - फोटो : संवाद

करनाल

दिल्ली से करनाल भी काफी पास है। करनाल में आपको खूबसूरत करनाल झील की शांति का लुत्फ उठाने को मिल सकता है। यहां पर करनाल का किला और कलंदर शाह का मकबरा भी है। पार्टनर या दोस्तों के साथ कम पैसों में यहां रोड ट्रिप पर जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Road Trip Places Near Delhi Couple Like To Travel
रोड ट्रिप - फोटो : facebook/manasgrg14

तीजारा

दिल्ली से तिजारा भी सफर पर जा सकते हैं। तिजारा राजस्थान के अलवर जिले का एक शहर है, जो अपनी हरियाली और शाही सौन्दर्य के लिए प्रसिद्ध है। पार्टनर के साथ यहां डेट नाइट का मजा ही कुछ अलग होगा।

विज्ञापन
Best Road Trip Places Near Delhi Couple Like To Travel
रोड ट्रिप - फोटो : istock

नीमराना

राजस्थान के अलवर में ही एक पुराना शहर है नीमराना। इस शहर में हरियाली भी है तो पहाड़ियां भी हैं। साथ ही शाही माहौल भी देखने को मिलता है। यहां स्थित नीमराना किले को एक शानदार हाॅटल मे बदल दिया गया है, जो आकर्षण का केंद्र है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed