फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं दिल्ली की 7 सबसे बजट फ्रेंडली मार्केट्स, लड़कियों का हर फैशन मिलता है यहां सस्ता

Tue, 15 Jan 2019 01:11 PM IST
सारंग उपाध्याय लाइफस्टाइल, अमर उजाला
लाइफस्टाइल, अमर उजाला Published by: सारंग उपाध्याय Updated Tue, 15 Jan 2019 01:11 PM IST
विज्ञापन
best places for women shopping in delhi
delhi markets

दिल्ली में आप अगर वीकेंड शॉपिंग की प्लानिंग कर रहे हैं तो हम आपको 7 बजट फ्रेंडली मार्केट्स के बारे में बता रहे हैं। इन बजट फ्रेंडली मार्केट्स में लड़कियों का हर फैशन बेहद सस्ते दाम में मिलता है। इन शॉपिंग डेस्टिनेशन्स में युवाओं और कॉलेज गोइंग की खासा भीड़ लगी रहती है। दूसरे राज्यों से दिल्ली घूमने आने वाले लोग भी इन मार्केट्स में एक बार जरूर जाते हैं। इन मार्केट्स में गर्ल्स का लेटेस्ट से लेटेस्ट फैशन मॉल्स से कम दाम में आसानी से मिल जाता है। आइए आपको लड़कियों के लिए सबसे मुफीद दिल्ली के इन बजट फ्रेंडली मार्केट्स की सैर कराते हैं.... 


 

best places for women shopping in delhi
dilli haat market - फोटो : Social Media

दिल्ली हाट
दिल्ली हाट मार्केट काफी बड़ी है। यह मार्केट गांवों में हर हफ्ते लगने वाले बड़े बाजार की तरह है। यहां लगने वाली दुकानें आपको गांव की याद दिला देंगी। इस मार्केट्स में आपको न सिर्फ कपड़े, चूड़ियां, स्टॉल मिलेंगे बल्कि आपकी जरूरत की हर चीज मिल जाएगी। यह मार्केट हर रोज सुबह 11 बजे खुलती है और शाम को 10 बजे बंद हो जाती है। ऐसे पहुंचे दिल्ली हाट
 

best places for women shopping in delhi
market - फोटो : Social Media

दिल्ली हाट मार्केट श्री अरविंदो मार्ग पर है। इसके पास का सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन आईएनए है। मेट्रो स्टेशन से मार्केट दो कदम की दूरी पर है। अगर आप बस से यहां जा रहे हैं तो आइएनए बस स्टेंड पर उतरें। इस मार्केट से महिलाएं ज्वैलरी, पेंटीग्स, साड़ी, फैब्रिक और फर्नीचर आदि चीज़ें खरीद सकती हैं। इस मार्केट की सबसे बड़ी खासियत है कि यह हर दिन लगती है। संडे को भी दिल्ली हाट मार्केट लगती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
best places for women shopping in delhi
janpath - फोटो : Instagram
जनपथ
जनपथ मार्केट के पास का मेट्रो स्टेशन राजीव चौक है। इस मेट्रो स्टेशन से यह मार्केट नजदीक ही है। आप यहां जाने के लिए गेट नंबर 5 पर उतरें। यहां से 10 मिनट पैदल चलकर आप जनपथ मार्केट पहुंच जाएंगे। जनपथ मार्केट एलआईसी बिल्डिंग के राइट साइड है। इस मार्केट का सबसे नजदीकी बस स्टॉप जनपथ मार्केट स्टॉप है। क्या खरीद सकते हैं...

 
विज्ञापन
best places for women shopping in delhi
janpath - फोटो : instagram
इस मार्केट से लड़कियां ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों तरह के कपड़े सस्ते दाम पर खरीद सकती हैं। इसके अलावा फुटवेयर, एक्ससरीज, हैंडीक्राप्ट और ज्वैलरी भी इस मार्केट में मोल भाव करने पर कम दाम पर मिल जाएंगी। यह मार्केट हर रोज सुबह 9 बजे खुल जाती है और रात 9 बजे के करीब मार्केट उठना शुरू हो जाती है। जनपथ मार्केट सोमवार से लेकर शनिवार तक लगती है। संडे को जनपथ मार्केट बंद रहती है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed