घूमने का शौक तो लगभग सभी को होता है, लेकिन बस फर्क इतना होता है कि किसी को शांति वाली जगह पर जाना पसंद होता है, तो किसी को एडवेंचर करना। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोड ट्रिप का भी अपना मजा होता है। हर साल काफी संख्या में लोग रोड ट्रिप पर जाते हैं। कोई दोस्तों संग, कोई अपने पार्टनर संग तो कोई अकेले ही रोड ट्रिप पर निकल जाता है। ऐसे में अगर आप कभी रोड ट्रिप पर नहीं गए हैं, तो आप भी एक बार रोड ट्रिप पर जा सकते हैं। तो चलिए हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं, जहां आप रोड ट्रिप पर जा सकते हैं और यकीन मानिए आपको यहां काफी मजा आ सकता है।
{"_id":"6042197c6c81f149c607f332","slug":"best-place-for-road-trip-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पार्नटर या दोस्तों संग बना रहे हैं रोड ट्रिप का प्लान, तो इन खूबसूरत रास्तों पर जा सकते हैं आप","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
पार्नटर या दोस्तों संग बना रहे हैं रोड ट्रिप का प्लान, तो इन खूबसूरत रास्तों पर जा सकते हैं आप
Fri, 05 Mar 2021 05:25 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 05 Mar 2021 05:25 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
mumbai pune highway
- फोटो : istock
मुंबई से पुणे
- भारत में कई ऐसे एक्सप्रेसवे बने हैं, जो अपनी रफ्तार और खूबसूरती के लिए जाने जाते हैं। इन्हीं में से एक है मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे, जो बेहद ही खूबसूरत रास्ता है। यहां आपको पूरे रास्ते वेस्टर्न घाट देखने को मिल जाएंगे, थोड़ी-थोड़ी दूरी पर आपको पानी के जलाशय भी दिख जाएंगे। ये एक्सप्रेसवे 200 किलोमीटर लंबा है। यहां आप अपने पार्टनर, दोस्तों संग काफी मजे कर सकते हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
गुवाहाटी से शिलांग
- भारत में कई ऐसी जगह हैं, जहां लोग रोड ट्रिप का प्लान करते हैं, लेकिन अगर आप अब तक उत्तर-पूर्व की खूबसूरती नहीं देख पाए हैं तो फिर आपको गुवाहाटी से शिलांग के बीच रोड ट्रिप प्लान करना चाहिए। यहां आपको चारों तरफ हरियाली, बड़े-बड़े पहाड़, सफेद याक आदि कई चीजें देखने को मिल जाएंगी। इस रास्ते की दूरी 110 किलोमीटर है। यहां की खूबसूरती हर किसी को अपना दीवाना बना लेती है। इसलिए हर साल यहां काफी संख्या में लोग रोड ट्रिप प्लान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
highway
- फोटो : istock
चेन्नई से पुदुचेरी
- चेन्नई से पुदुचेरी के बीच रोड ट्रिप पर जाना मतलब हर एक खूबसूरती को देखना। इन दोनों शहरों के बीच आप ईस्ट कोस्ट रोड का आनंद ले सकते हैं। ये रास्ता 150 किलोमीटर लंबा है, जो साउथ इंडिया का सबसे ज्यादा खूबसूरत रास्ता माना जाता है। यहां आप महाबलीपुरम, अलंबारा किला और कलपक्कम नुक्लेयर फैसिलिटी देख सकते हैं। इस रास्ते पर लोग अपने पार्टनर और दोस्तों संग रोड ट्रिप पर जाते हैं।
विज्ञापन
highway
- फोटो : istock
बैंगलोर से मैसूर
- आप अगर कभी बैंगलोर या मैसूर नहीं गए हैं, तो आपको एक बार तो बैंगलोर से मैसूर के बीच रोड ट्रिप पर जाना चाहिए। ये रास्ता 145 किलोमीटर यानी लगभग पांच घंटे का रास्ता है। यहां रास्ते में आपको ऐसी हरियाली देखने को मिल जाएगी, जिसे देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। वहीं, यहां रास्ते में खाना खाने के लिए काफी अच्छे ढाबे भी हैं। जहां आप स्वादिष्ट व्यंजन का स्वाद ले सकते हैं।