{"_id":"5c0cf79abdec2241a73a7c5c","slug":"best-honeymoon-destination-in-december","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नए साल में कर रहे हैं हनीमून की प्लानिंग तो ये जगहें हैं बेस्ट","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
नए साल में कर रहे हैं हनीमून की प्लानिंग तो ये जगहें हैं बेस्ट
Sun, 09 Dec 2018 04:59 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
Updated Sun, 09 Dec 2018 04:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
आपकी शादी दिसंबर में हुई है और आप हनीमून प्लान कर रहे हैं
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आपकी शादी दिसंबर में हुई है और आप हनीमून प्लान कर रहे हैं तो विदेश नहीं हम देश की 5 ऐसी जगह बताएंगे जो देखने में स्वर्ग जैसी खूबसूरत हैं।
2 of 6
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है कश्मीर का
- फोटो : file photo
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है कश्मीर का। कश्मीर को धरती का स्वर्ग भी कहते हैं। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती की जितनी तारीफ की जाए, उतनी कम है। दिसंबर महीने में कश्मीर बर्फ की चादर से ढ़का होता है। ऐसा लगता है मानों कश्मीर को रूई की चादर से ढ़क दिया गया हो। साथ ही खूबसूरत पेड़ और यहां के फूल लोगों को अपने तरफ आकर्षित करते हैं।
3 of 6
अगला नाम आता है केरल की
- फोटो : instagram
अगला नाम आता है केरल की। चाहें बात हरी वादियों की तो पर्वतों की। एक ही जगह पर सारी प्राकृतिक खूबसूरती देखने को मिलेगी। इस प्राकृतिक खूबसूरती के बीच दो प्यार करने वाले को एक दूसरे के और करीब आने का मौका मिलता है। यहां का सुंदर मौसम लोगों का मन मोह लेता है। नारियल का पानी, झरने और समुंद्र किनारे घूमने का अपना ही अलग मजा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
घूमने की बात हो और गोवा का नाम न आए, ऐसा हो नहीं सकता।
घूमने की बात हो और गोवा का नाम न आए, ऐसा हो नहीं सकता। नए जोड़े के लिए इस वक्त गोवा जाना भी अच्छा ऑप्शन होगा। समुद्र की खूबसूरती के बीच प्यार और भी गहरा हो जाएगा। यहां की नाइट पार्टी बेहद शानदार होती है। लोग बीच किनारे पार्टी का लुत्फ उठाते हैं तो कुछ लोग गोवा के क्लब में पार्टी करते हैं। जगमगाती रोशनी में लोगों का डांस यहां की खूबसूरती में 4 चांद लगा देता।
विज्ञापन
5 of 6
राजस्थान की ओर जाने का विचार है तो उदयपुर
- फोटो : instagram
राजस्थान की ओर जाने का विचार है तो उदयपुर से बेहतर हनीमून लोकेशन कोई हो नहीं सकता। यहां के महलों और झीलों के बीच आपका हनीमून राजसी और यादगार बन जाएगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।