फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्रिसमस और न्यू ईयर ब्रेक में घूमने के लिए ये 5 जगह हैं बेस्ट, बेहद सस्ता होगा टूर

Wed, 25 Dec 2019 11:15 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश जोशी Updated Wed, 25 Dec 2019 11:15 AM IST
विज्ञापन
best christmas new year destinations in india

नए साल की छुुट्टियां नजदीक हैं। ऐसे में अगर आप भी कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं देश की ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में जहां आप कम खर्च में अपनी छुट्टियों का आनंद उठा सकते हैं।

best christmas new year destinations in india

माउंट आबू (राजस्थान) :

  • माउंट आबू रेगिस्तान में अकेला हिल स्टेशन है, जो भारत ही नहीं बल्कि विदेश में भी मशहूर है। अगर आप अडवेंचर के शौकीन है तो आप इन छुट्टियों को इस खूबसूरत जगह घूमने का जरूर प्लान करें। उदयपुर से लगभग 2 घंटे की दूरी पर इस हिल स्टेशन में कई हिंदू देवी-देवताओं के मशहूर मंदिर हैं। इसके अलावा यह प्लेस वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर के लिए भी बेस्ट माना जाता है। यहां आने के लिए आपकी जेब पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा। 2 रात 3 दिन तक ठहरने का किराया सिर्फ 5,000 रुपये है।
best christmas new year destinations in india
valley of flower - फोटो : twitter

वैली ऑफ फ्लॉवर (उत्तराखंड) :

  • उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित वैली ऑफ फ्लॉवर नहीं घूमे तो क्या घूमे... इस कहावत का असल अर्थ आपको तभी समझ में आने वाला है जब एकबार आप इस जगह को अपनी आंखों से देख लेंगे। घूमने के लिहाज से बेस्ट ऑप्शन है। यहां जाकर आप तरोताजा महसूस करेंगे साथ ही आप में पॉजीटिविटी (सकारात्मकता) आएगी। यहां आपको हर तरह के फूल मिल जाएंगे। वाइल्ड रोज, डेलिया, सैक्सिफेज, गेंदा जैसे कई फ्लॉवर यहां पाए जाते हैं। यहां पर 2 रात 3 दिन ठहरने का किराया महज 3,500 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
best christmas new year destinations in india
शिलांग (मेघालय) :
  • ईस्ट का स्कॉटलैंड कहलाने वाला शिलांग बेहद खूबसूरत है। प्रकृति प्रेमी के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। पहाड़ के साथ हरे-भरे वन यहां की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं।
विज्ञापन
best christmas new year destinations in india
डलहौजी (हिमाचल प्रदेश) : मिनी स्विटजरलैंड
  • प्राकृतिक सौंदर्य से घिरा हुआ डलहौजी पर्यटकों को काफी आकर्षित करता है। इसे भारत का मिनी स्विटजरलैंड भी कहा जाता है। सर्दियों में यहां के पहाड़ों पर बर्फ की चादर और हरियाली देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। यह भारत के फेवरेट टूरिस्ट स्पॉट में से एक है। यहां पर रुकने के लिए प्रति व्यक्ति 2 रात 3 दिन का पैकेज सिर्फ 5000 रुपये है। तो सोच क्या रहे हैं इस छुट्टी सस्ते में घूमकर आए स्विटजरलैंड।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed