बचपन में आपने भी सैंटा क्लॉस की कई कहानियां सुनी होंगी। छोटे से मोजे में कागज के एक टुकड़े पर ढेर सारी विश लिखकर अगली सुबह उनके पूरे होने का इंतजार भी किया होगा। हालांकि कई बार इस ख्याल ने आपका दिल भी दुखाया होगा कि क्या सैंटा क्लॉस सच में होता है या बस यह कहानियों में जिंदा है। तो चलिए आज आपको बता ही देते हैं कि असली सैंटा क्लॉज का घर आखिर है कहां:
{"_id":"5e01f6508ebc3e87e86b23d0","slug":"merry-christmas-2019-know-santa-claus-village-in-rovaniemi-in-lapland-finland","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Merry Christmas 2019: बेहद खूबसूरत है सांता का असली गांव, आप भी जा सकते हैं ऐसे","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Merry Christmas 2019: बेहद खूबसूरत है सांता का असली गांव, आप भी जा सकते हैं ऐसे
Wed, 25 Dec 2019 11:04 AM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Wed, 25 Dec 2019 11:04 AM IST
विज्ञापन
फिनलैंड में बसा हैं सैंटा क्लॉस का गांव
- फिनलैंड में एक जगह है रोवानिएमी, माना जाता है कि यहीं पर सैंटा विलेज है । यहां कड़ाके की ठंड पड़ती है। 6 महीने दिन और 6 महीने रात वाला यह देश 12 महीने बर्फ की चादर से ढका रहता है। रोवानिएमी में एक छोटा सा गांव है जिसे सैंटा विलेज के नाम से पुकारा जाता है। इस गांव में एक लंबी सफेद दाढ़ी वाला, लाल रंग के कपड़े पहने हुए एक व्यक्ति रहता है, जिसे लोग रियल सैंटा क्लॉज कहते हैं। इस गांव की खासियत है कि यहां घुसते ही लकड़ी से बनी झोपडि़यां नजर आती हैं। यहां का हर एक नजारा बचपन में सुनी कहानियों को हकीकत में होने का अहसास कराता है।
सैंटा की हट
- इस गांव में एक ऐसी हट है जिसमें सिर्फ सैंटा और उनकी पत्नी रहते हैं। लाल और सफेद रंग से सजी सांता की झोपड़ी में खास चीज दूर से ही दिखाई देती है और वो है नन्हें बच्चों के ढ़ेर सारे खत। इन खतों को सांता और उनकी वाइफ बहुत संभाल कर रखते हैं। सांता की हट में एक हिस्सा ऐसा है जहां से सांता क्लॉस लोगों से मिलता है। जिसे सैंटा का ऑफिस कहा जाता है। खास बात यह है कि सैंटा विलेज घूमने आए लोग यहां सैंटा से मिलने के अलावा उससे बातें और तस्वीर भी खिंचवा सकते हैं। हालांकि सांता हट में घुसने का तो आपको कोई चार्ज नहीं देना होता लेकिन वहां खिंची फोटो सांता के पोस्ट ऑफिस से कुछ पैसे देकर खरीदनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांता आईस पार्क
- सांता का यह पार्क उनकी हट से कुछ ही दूरी पर बना हुआ है। इस पार्क में एंट्री करने के लिए आपको थोड़ी सी कीमत एंट्री फीस के रूप में चुकानी होगी। अच्छी बात यह है कि इसके बाद पूरे दिन कितनी ही बार इस पार्क में जा सकते हैं। दिन खत्म होते ही इस टिकट की वेलेडिटी भी खत्म हो जाती है। इस पार्क में तीन खास जगह हैं, एक जहां बर्फ के झूले हैं,दूसरा जहां छोटा सा आईस हाउस लोगों के बैठने के लिए बनाया गया है और तीसरा खास हिस्सा बॉर्नफायर के लिए तैयार किया गया है, जहां बैठकर लोग आग में हाथ सेंकते हैं।
विज्ञापन
कैसे पहुंचे
- इस खूबसूरत जगह को हकीकत में देखने के लिए आपको सबसे पहले रोवानिएमी सिटी पहुंचना होगा। इसके लिए आपको हेलसिंकी, जोकि फिनलैंड की कैपिटल है, से फ्लाइट लेनी होगी। इसके बाद आप रोवानिएमी से 8 किलोमीटर दूर स्थित लैपलैंड जाने के लिए हर घंटे चलने वाली सैंटा एक्सप्रेस लेकर यहां पहुंच सकते हैं। इसके अलावा अगर आप सैंटा एक्सप्रेस नहीं आना चाहते तो लोकल बस या फिर टैक्सी भी कर सकते हैं।