मेक्सिको दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में से एक है। यहां घूमने के लिहाज से कई बेहद ही खूबसूरत जगहें हैं। इन्हीं में से एक है चिचेन इट्जा, जिसका नाम दुनिया के अजूबों की सूची में शामिल है। युकाटन राज्य में स्थित यह जगह मेक्सिको के सबसे संरक्षित पुरातात्विक स्थलों में से एक है, जिसका इतिहास 1200 साल से भी अधिक पुराना है। कहा जाता है कि पूर्व-कोलंबियाई माया सभ्यता के लोगों ने चिचेन इट्जा को नौवीं से 12वीं शताब्दी के बीच बनाया था। इसे एक पवित्र स्थल माना जाता है, जिसके बारे में कहते हैं कि यह युकाटन प्रायद्वीप के सबसे महान मायन केंद्रों में से एक था, यानी यह माया सभ्यता के लोगों द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा शहर था, जो चार वर्ग मील के बड़े इलाके में फैला हुआ है। यहां बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं और एक रोचक इतिहास को जानते हैं, समझते हैं। आइए जानते हैं इस जगह के बारे में कुछ खास बातें...
किसी अजूबे से कम नहीं है यह जगह, मेक्सिको जाएं तो यहां की जरूर करें सैर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, मेक्सिको
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sun, 12 Sep 2021 10:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन