फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Summer Vacation: बच्चों को गर्मियों की छुट्टियों में ले जाना है घुमाने तो बजट में इन जगहों की करें सैर

Tue, 29 Apr 2025 11:35 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 29 Apr 2025 11:35 AM IST
सार

अगर आप भी अपने बच्चे को घुमाने के बारे में सोच रहे हैं तो यहां कुछ ऐसे विकल्प दिए जा रहे हैं जहां परिवार के साथ यादगार अनुभव हासिल किया जा सकता है और इसके लिए अधिक व्यय भी नहीं करना होगा।
 

विज्ञापन
Best Affordable Places to visit with kids during Summer Vacation garmi ki chutti me ghumne ke liye  best jagah
परिवार के साथ गर्मियों की छुट्टी - फोटो : Adobe

Travel Places For Summer Vacation: गर्मियों की छुट्टियों का बच्चों को पूरे साल बेसब्री से इंतजार रहता है। यह समय होता है जब वे पढ़ाई के तनाव से दूर होकर खुलकर मस्ती करना चाहते हैं। छुट्टियों में बच्चे घूमने जाना चाहते हैं, हालांकि सफर में व्यय की टेंशन के कारण माता पिता उनके इस सपने को आगे के लिए टाल देते हैं। गर्मियों की छुट्टियों को यादगार बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं है। भारत में कई ऐसी जगहें हैं जो बजट में भी आपके परिवार को खुशनुमा अनुभव दे सकती हैं। 



अगर आप भी अपने बच्चे को घुमाने के बारे में सोच रहे हैं तो यहां कुछ ऐसे विकल्प दिए जा रहे हैं जहां परिवार के साथ यादगार अनुभव हासिल किया जा सकता है और इसके लिए अधिक व्यय भी नहीं करना होगा। इस छुट्टी बैग पैक कर लें और अपने बच्चों के साथ भारत की बजट फ्रेंडली जगहों की सैर के लिए निकल जाएं।

Best Affordable Places to visit with kids during Summer Vacation garmi ki chutti me ghumne ke liye  best jagah
नैनीताल - फोटो : instagram

नैनीताल, उत्तराखंड

उत्तराखंड का नैनीताल परिवार के साथ बजट ट्रिप के लिए शानदार स्थान है। नैनीताल अपनी शांत झील, हरियाली से भरे पहाड़ों और सुंदर मौसम के कारण बच्चों के साथ घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है। यहां बच्चे नैनी झील में बोटिंग, चिड़ियाघर की सैर, स्नो व्यू पाइंट और रोपवे राइड का लुत्फ उठाया जा सकता है। नैनीताल की यात्रा के लिए ट्रेन या बस का किराया बजट में होता है और यहां ठहरने के लिए सस्ते गेस्ट हाउस व होटल आसानी से मिल जाते हैं। 

Best Affordable Places to visit with kids during Summer Vacation garmi ki chutti me ghumne ke liye  best jagah
शिमला - फोटो : Instagram

शिमला, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश का सबसे शिमला हिल स्टेशन सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। टाॅय ट्रेन की सवारी, कुफरी एडवेंचर पार्क और रिज मैदान शिमला की खासियत है। बच्चों को पहाड़ों में घूमना और टॉय ट्रेन में यात्रा करना बेहद पसंद आएगा। कुफरी में घुड़सवारी और मिनी जू भी आकर्षण हैं। यहां ऑफ सीजन या वीकडेज में यात्रा करें। इस दौरान होटल सस्ते मिलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Affordable Places to visit with kids during Summer Vacation garmi ki chutti me ghumne ke liye  best jagah
माउंट आबू घूमने जा सकते हैं - फोटो : instagram

माउंट आबू, राजस्थान

राजस्थान में एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू है। यहां नक्की झील, डीलवाड़ा मंदिर और सनसेट पाइंट घूमने योग्य जगहे हैं। राज्य के एकमात्र हिल स्टेशन पर गर्मी में भी ठंडक का अहसास होता है। यहां झील में बोटिंग और पहाड़ी दृश्य बच्चों को आकर्षित करते हैं। यहां की यात्रा बजट में की जा सकती है। लोकल गेस्ट हाउस और ढाबों में रहकर खाना-पीना किफायती बन सकता है।

विज्ञापन
Best Affordable Places to visit with kids during Summer Vacation garmi ki chutti me ghumne ke liye  best jagah
ऋषिकेश - फोटो : Freepik

ऋषिकेश, उत्तराखंड

उत्तराखंड का ऋषिकेश परिवार के साथ बजट ट्रिप के लिए शानदार पर्यटन स्थल है, जहां एडवेंचर और आध्यात्म का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलता है। यहां लक्ष्मण झूला, गंगा आरती, रिवर राफ्टिंग के लिए जा सकते हैं। हालांकि रिवर राफ्टिंग बच्चों के लिए नहीं है। लेकिन बच्चे छोटे-छोटे ट्रैक और प्रकृति के बीच खूब मस्ती कर सकते हैं। ऋषिकेश में सस्ते होटल रूम, आश्रम या धर्मशाला में आपके बजट में कमरे मिल जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed