पहाड़ों की बर्फबारी देखने का अनुभव ही अलग होता है। हर साल की तरह इस बार भी बहुत से सैलानी बर्फबारी का मजा लेने हिमाचल की वादियों में पहुंच रहें हैं। लेकिन अगर आपको कुल्लू, मनाली से अलग हटकर किसी शांत और खूबसूरत जगह की बर्फबारी देखनी है तो पहाड़ों की वादियों में बसे नग्गर कस्बे की यात्रा करें। इस छोटे से कस्बे में इतने सुंदर नजारे हैं कि यहां से जाने का दिल ही नहीं करेगा। तो चलिए जानें क्यों खास है नग्गर और कैसे पहुंचे इस कस्बे तक।
{"_id":"5dcb8e1b8ebc3e5afb2da9f7","slug":"beautiful-place-near-kullu-is-naggar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पार्टनर के साथ पहाड़ों की बर्फबारी का मजा लेना है तो कुल्लू-मनाली नहीं, रुख करें इस छोटे से कस्बे का","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
पार्टनर के साथ पहाड़ों की बर्फबारी का मजा लेना है तो कुल्लू-मनाली नहीं, रुख करें इस छोटे से कस्बे का
Wed, 13 Nov 2019 05:28 PM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Wed, 13 Nov 2019 05:28 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : pixa
छोटा सा कस्बा नग्गर
शिमला या कुल्लू घूमने के लिए आने वाले सैलानी ज्यादातर एक दिन के लिए इस नगर की यात्रा करने आते हैं। पटलिकुहल से थोड़ी दूरी पर बसे इस कस्बे का नाम नग्गर है। यहां पर आपको घूमने के लिए बहुत सारी चीजें मिल जाएगी और मजेदार बात यह है कि यह जगह इतनी छोटी है कि आप इसे पैदल भी देख सकते हैं। लेकिन अगर इस कस्बे की खूबसूरती को करीब से महसूस करना चाहते हैं तो कम से कम दो रात तो यहां पर गुजारनी चाहिए। आइए जानते हैं कौन सी वो जगहें हैं जिन्हें आप देख सकते हैं।

- फोटो : Pixabay
नग्गर का पुराना महल
नग्गर में देखने के लिए बहुत कुछ है। इसी की पहली श्रंखला है नग्गर का महल। यह शानदार महल करीब 500 साल पुराना है। अब इस किले का संचालन हिमाचल प्रदेश की सरकार के जरिए किया जाता है। इस महल में ठहरने की भी व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : Pixabay
निकोलस रोरिच आर्ट गैलरी
रूस के महान चित्रकार और कलाकार निकोलस रोरिच जब नग्गर आए तो यहां की खूबसूरती से मंत्रमुग्ध होकर यहीं पर बस गए। इन्हीं महान कलाकार की बहुत सी कलाकृतियां और उनके जीवन के बारे में इस आर्ट गैलरी में जानकारी मिलती है। अगर आप चित्रकारी के शौकीन है तो यह जगह आपके लिए किसी पवित्र स्थल से कम नहीं है।
विज्ञापन
- फोटो : pixa
गौरी शंकर मंदिर
नग्गर के महल से कुछ ही दूरी पर बने इस मंदिर में शिव और पार्वती की पूजा होती है। यह मंदिर गुर्जर प्रतिहार वंश की अंतिम वास्तुशिल्प संरचना है जो बची हुई है।
नग्गर के महल से कुछ ही दूरी पर बने इस मंदिर में शिव और पार्वती की पूजा होती है। यह मंदिर गुर्जर प्रतिहार वंश की अंतिम वास्तुशिल्प संरचना है जो बची हुई है।