हवाई जहाज और कार के अपेक्षा ट्रेन से यात्रा करना बेहद ही सस्ता और सुविधाजनक है। हालांकि छोटी-छोटी चीजों के वजह से कभी-कभी ये यात्रा कष्टदायक हो जाती है। लेकिन इसे कंफर्ट बनाए रखने के लिए जरूरी है समय से पहले प्लानिंग बनाकर चलना। ट्रेन के सफर में सबसे बड़ी प्रॉब्लम कंफर्म टिकट को लेकर होती है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताएंगे जो आपकी ट्रेन यात्रा को आरामदायक बना देंगे।
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : BBC
टिकट की एडवांस बुकिंग
यात्रा तारीख को ध्यान में रखकर यदि काफी पहले ही टिरट बुक कर लिया जाए तो कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ जाती है। वहीं यदि आप अंतिम क्षणों में बुकिंग करना चाहते हैं तो तत्काल आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है। अगर आप भाग्यशाली होंगे तो कंफर्म टिकट प्राप्त कर सकते हैं।
3 of 6
Online Train Ticket Apps
- फोटो : Self
इंटरनेट का इस्तेमाल
आप इंटरनेट का इस्तेमाल करते हुए स्टेशन जाए बिना टिकट सर्च, बुक और यहां तक कि कैंसल भी कर सकते हैं। आईसीआरसीटी कनेक्ट, रेलयात्री, कंफर्म टिकट कुछ ऐसे ऐप हैं, जहां से आप अपने डेस्टिनेशन तक किफायती टिकट बुक कर सकते हैं।
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
आम दिनों में करें यात्रा
आमतौर पर लोग वीकेंड पर यात्रा करते हैं। अगर आप वर्किंग डे पर यात्रा करते हैं तो आपको कंफर्म टिकट मिलने के चांस बढ़ जाएंगे। इसी तरह, ट्रेनों को शाम 05 बजे से 09 बजे के बीच पैक किया जाता है, जिससे सीट मिलना मुश्किल हो जाता है।
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
सीट का चुनाव
ट्रेन के स्लीपर क्लास में मुख्य रूप से तीन तरह के बर्थ होते हैं- अपर बर्थ, मिडिल बर्थ, लोअर बर्थ। लोअर बर्थ सबसे ज्यादा सुविधाजनक होता है। महिलाएं या वरिष्ठ उम्र के लोगों को लोअर बर्थ का चुनाव करना चाहिए। वहीं बैचलर लोगों के लिए अपर बर्थ सबसे बढ़िया होता है।