फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जयपुर नहीं, इस शहर के आसपास बसे इन खूबसूरत नगरों की सैर का लीजिए मजा

Mon, 21 Oct 2019 12:41 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 21 Oct 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
4 places near jaipur city where you need to visit
- फोटो : pixa

काफी सारे लोग जयपुर टहलने जाते हैं। ये जगह है ही इतनी खूबसूरत कि लोग यहां पर खिंचे चले आते हैं। लेकिन जयपुर के मशहूर हो चुके किलों से भी ज्यादा सुंदर है इसके आसपास बसे नगरों के किलें। अब आप सोच रहें होंगे कि हम आपको वहीं नाहरगढ़ किला या जयगढ़ के किले के बारे में बता रहें है। लेकिन नहीं, यहां पर हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जिसके बारे में पढ़कर वहां की सैर का दिल करने लगेगा। तो चलिए जानें कौन सी जगह हैं जिनकी हम बात कर रहें हैं.....


 
4 places near jaipur city where you need to visit
- फोटो : social media
मंडावा

जयपुर से 100 किमी दूर बसा है शहर शेखावाटी। जहां का छोटा सा बाजार है मंडावा। यहां पर किसी भी साधन से पहुंचा जा सकता है। वैसे तो शेखावाटी को दुनिया की सबसे बड़ी ओपन एयर आर्ट गैलरी कहते हैं। लेकिन इसमें भी मंडावा की बात ही कुछ और है। इस छोटे से बाजार मंडावा में आपको देसी राजस्थानी सभ्यता का अनुभव होगा। यहां की हवेलियों में आपको बहुत सी रंग-बिरंगी चित्रकारी देखने को मिल जाएगी। यहां पर बने बहुत से किलों को होटलों में बदल दिया गया है। मंडावा में बने किलों से पूरे शहर का बहुत ही सुंदर नजारा देखने को मिलता है। तो अगली बार जब आप जयपुर या राजस्थान के किसी शहर जाने का प्लान बनाएं तो एक बार यहां जरूर जाएं।


 
4 places near jaipur city where you need to visit
- फोटो : social media
सांभर

जयपुर से 80 किमी की दूरी पर ही बनी हुई है सांभर झील। इस झील को भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झील कहा जाता है। यहां के आसपास की बहुत सारी जमीन सूखी और वीरान है। जिनमें बहुत सारी फिल्मों की शूटिंग की जाती है। यहां पर जाने के लिए सबसे बढ़िया समय शाम का है। क्योंकि रात में यहां पर खुले आसमान के नीचे टूटते तारों को देखना और अगले दिन मां शाकंभरी देवी के मंदिर के दर्शन करना एक अलग ही एहसास देगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
4 places near jaipur city where you need to visit
- फोटो : social media
आभानेरी

जयपुर से थोड़ी दूरी पर बने इस छोटे से कस्बे तक पहुंचना बेहद आसान है। आभानेरी में बनी है चांद की बावली। जिसे करीब एक हजार साल पहले राजा मिहिरभोज ने बनवाया था। 30 मीटर चौड़े और 20 मीटर गहरे इस सीढ़ीदार कुएं के बारे में बहुत सी अनोखी कथाएं प्रचलित हैं। कहते हैं कि इन कुओं तक उतरने वाली सीढ़ियां भी किसी भूलभूलैया से कम नहीं है। हालांकि इस जगह पर बहुत सारी फिल्मों की शूटिंग हुई है। और ये जगह अब एक फेमस टूरिस्ट स्पॉट के रूप में प्रचलित हो रही है।


 
विज्ञापन
4 places near jaipur city where you need to visit
- फोटो : social media
बूंदी

राजस्थान से करीब 150 किमी की दूरी पर बने इस शहर बूंदी में राजस्थान की पुरानी परंपरा जिंदा है। ग्रामीण जीवन और किले की सैर आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। बूंदी में बना तारागढ़ किला बेहद खूबसूरत है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed