Goa Trip: दो दिन के लिए जा रहे हैं गोवा, तो जरूर घूमें ये चार जगह
गोवा यात्रा की शुुरुआत कहां से करें?
दो दिन के लिए गोवा जा रहे हैं तो अपनी यात्रा की शुरुआत नॉर्थ गोवा से करें। पहले दिन आप नॉर्थ गोवा घूमें और दूसरे दिन साउथर्न डिस्ट्रिक्ट की ओर रुख करें। यहां के गोल्डन बीच, वाटर स्पोर्ट, नाइट लाइफ और पार्टी हाॅट स्पाॅट आपकी यात्रा को यादगार बना देगी। चलिए जानते हैं वह गोवा की चार खास जगहों के बारे में।
आप उत्तरी गोवा में हैं तो यहां अगौड़ा किला, अंजुना बीच, मंगेशी मंदिर और शाम को सोरो- द विलेज हब जा सकते हैं।
अगौड़ा किला
अगौड़ा फाॅर्ट को 1612 में पुर्तगालियों ने मराठाओं और डच के हमले से बचने के लिए तैयार किया था। इस किले में पानी का झरना भी गिरता रहता है।
मंगेशी मंदिर
गोवा फोर्ट और बीच के अलावा चर्च और मंदिरों के लिए भी प्रसिद्ध हैं। यहां आप मंगेशी मंदिर जा सकते हैं। ये मॉर्डन और पुरानी हिंदू वास्तुकला मिश्रण से बना है। भगवान मंगेशी, भगवान शिव के अवतार हैं और भगवान ब्रह्मा ने यहां लिंग की स्थापना की थी।
अंजुना बीच
वैसे तो गोवा अपने खूबसूरत समुद्र तटों के लिए फेमस हैं। यहां कई बीच हैं, जो आपको अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इसमें आप अंजुना बीच पर जा सकते हैं। इसके अलावा बागा बीच, कैलंग्यूट बीच, डोना पॉला बीच भी ज सकते हैं। कैलंग्यूट और बागा बीच पर आपको डॉल्फिन क्रूज के जरिए डॉल्फिन देखने को भी मिल सकती हैं।