फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Travel News: भारत में इन जगहों पर बिताएं सर्दियों की छुट्टियां, देखने को मिलेगी प्राकृतिक सुंदरता

Mon, 03 Jan 2022 07:11 PM IST
धर्मेंद्र सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 03 Jan 2022 07:11 PM IST
विज्ञापन
indias best aqi cities where you can travel in winter
भारत में इन जगहों पर बिताएं सर्दियों की छुट्टियां - फोटो : Pixabay

शहरों में बढ़ती प्रदूषण की समस्या से लोग परेशान हैं। भारत के कई शहरों में लोग प्रदूषण का सामना कर रहे हैं। अगर आप भी शहर के प्रदूषण से परेशान हो गए हैं और कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं जहां की हवा बिल्कुल शुद्ध है और सर्दियों को छुट्टियां मनाने जा सकते हैं। आईए जानते हैं उन खूबसूरत जगहों के बारे में...



आईजोल

भारत में मिजारम का आईजोल सबसे शुद्ध हवा वाले शहरों में से एक है। आप यहां पर सर्दियों में घूमने के लिए जा सकते हैं। इस खूबसूरत जगह पर आप बहुत कम खर्च कर यहां की सुंदरता देख सकते हैं। आईजोल में घूमने वाली कई खूबसूरत जगहें हैं जहां पर घूम सकते हैं। आईजोल में खावंगलांग वन्यजीव अभ्यारण्य, वानत्वांग वाटरफॉल्स, तामडील झील, बुर्रा बाज़ार, मिज़ोरम स्टेट म्यूज़ियम, डर्टलांग पहाड़ियां, रेइक हेरिटेज गांव बेहद सुंदर हैं जहां की प्राकृतिक सुंदरता देख सकते हैं। 

indias best aqi cities where you can travel in winter
भारत में इन जगहों पर बिताएं सर्दियों की छुट्टियां - फोटो : Pixabay

कोयम्बटूर 

तमिलनाडु के कोयम्बटूर की हवा भी बिल्कुल शुद्ध है। इस शहर को दक्षिण भारत का मैनचेस्टर कहा जाता है। यहां पर घूमने वाली कई जगहें हैं। पश्चिमी घाट पर 500 फीट की ऊंचाई पर मरुधमलाई मंदिर स्थित है जो प्रमुख है। इसके साथ ही कोयम्बटूर में आदियोगी शिव स्टेचू, वैदेही फॉल्स, कोवई कोंडट्टाम, पेरूर पाटेश्वरर मंदिर, सिरुवानी झरना पर घूमने जा सकते हैं। 

indias best aqi cities where you can travel in winter
भारत में इन जगहों पर बिताएं सर्दियों की छुट्टियां - फोटो : Pixabay

दावणगेरे 

कर्नाटक में दावणगेरे स्थित है। यह शहर प्राकृतिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के मशहूर है। भारत की सबसे शुद्ध हवा वाली जगहों में यह शहर शामिल है। यहां पर कुंडुवाड़ा केरे, ईश्वर मंदिर, बाथी गुड्डा, बेतुर और बागली जैसी जगहों पर जा घूमने जा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
indias best aqi cities where you can travel in winter
भारत में इन जगहों पर बिताएं सर्दियों की छुट्टियां - फोटो : Pixabay

अमरावती 

आंध्र प्रदेश का अमरावती अपनी प्राकृति सुंदरता के लिए मशहूर हैं। यहां पर प्रमुख तीर्थ स्थल और विरासत भवन प्रसिद्ध हैं। यहां पर भीम कुण्ड, अम्बादेवी मंदिर, हरिकेन प्वॉइंट, छत्री तालाब, वडाली तालाब और सतीधाम मंदिर जैसी खूबसूरत जगहों पर घूमने का मजा ले सकते हैं। 

विज्ञापन
indias best aqi cities where you can travel in winter
भारत में इन जगहों पर बिताएं सर्दियों की छुट्टियां - फोटो : Pixabay


विशाखापत्तनम 

आंध्र प्रदेश में विशाखापट्टनम एक खूबसूरत शहर है। यहां समुद्र किनारे स्थित समुद्री बीच लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यहां पर भी कई मशहूर जगहें हैं जहां आप घूमने जा सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed