फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Goa Trip: दो दिन के लिए जा रहे हैं गोवा, तो जरूर घूमें ये चार जगह

Tue, 04 Jan 2022 10:51 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 04 Jan 2022 10:51 AM IST
विज्ञापन
4 best places to visit in Goa Trip For 2 Days
गोवा ट्रिप - फोटो : istock

कामकाज और भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को अपने लिए कम ही वक्त मिल पाता है। कई लोगों को यात्रा करने और घूमने-फिरने का शौक होता है लेकिन वह चाह कर भी ट्रिप की योजना नहीं बना पाते। इसकी वजह है कि या उन्हें आफिस से लंबी छुट्टी नहीं मिल पाती, या फिर वह समझ ही नहीं पाते कि वीकेंड की छुट्टियों में भी यात्रा का प्लान बन सकता है। अगर आपके पास 2 से 3 दिन का भी समय हो तो आप एक अच्छी यात्रा का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा ऐसी यात्रा आपके बजट में ही रहेगी। गोवा पर्यटकों की पसंदीदा डेस्टिनेशन हैं। गोवा में घूमने के लिए बहुत सारी जगहें हैं, लेकिन कुछ लोग गोवा जाने का अपना प्लान इसलिए टालते रहते हैं कि जब लंबी छुट्टी होगी, तब जाएंगे। लेकिन अगर आप का गोवा जाने का मन हैं तो मात्र दो दिन में आप गोवा की बेस्ट जगहों का भ्रमण कर सकते हैं। दो दिन के गोवा ट्रिप को बेहतर प्लानिंग से आप खास बना सकते हैं और गोवा की खास जगहों को घूम सकते हैं। 

 

4 best places to visit in Goa Trip For 2 Days
गोवा ट्रिप - फोटो : Incredible India

गोवा यात्रा की शुुरुआत कहां से करें?

दो दिन के लिए गोवा जा रहे हैं तो अपनी यात्रा की शुरुआत नॉर्थ गोवा से करें। पहले दिन आप नॉर्थ गोवा घूमें और दूसरे दिन साउथर्न डिस्ट्रिक्ट की ओर रुख करें। यहां के गोल्डन बीच, वाटर स्पोर्ट, नाइट लाइफ और पार्टी हाॅट स्पाॅट आपकी यात्रा को यादगार बना देगी। चलिए जानते हैं वह गोवा की चार खास जगहों के बारे में।   

4 best places to visit in Goa Trip For 2 Days
गोवा ट्रिप - फोटो : Pixabay

आप उत्तरी गोवा में हैं तो यहां अगौड़ा किला, अंजुना बीच, मंगेशी मंदिर और शाम को सोरो- द विलेज हब जा सकते हैं। 

अगौड़ा किला 

अगौड़ा फाॅर्ट को 1612 में पुर्तगालियों ने मराठाओं और डच के हमले से बचने के लिए तैयार किया था। इस किले में पानी का झरना भी गिरता रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
4 best places to visit in Goa Trip For 2 Days
गोवा ट्रिप - फोटो : Pixabay

मंगेशी मंदिर 

गोवा फोर्ट और बीच के अलावा चर्च और मंदिरों के लिए भी प्रसिद्ध हैं। यहां आप मंगेशी मंदिर जा सकते हैं। ये मॉर्डन और पुरानी हिंदू वास्तुकला मिश्रण से बना है। भगवान मंगेशी, भगवान शिव के अवतार हैं और भगवान ब्रह्मा ने यहां लिंग की स्थापना की थी। 

विज्ञापन
4 best places to visit in Goa Trip For 2 Days
गोवा ट्रिप - फोटो : Pixabay

अंजुना बीच 

वैसे तो गोवा अपने खूबसूरत समुद्र तटों के लिए फेमस हैं। यहां कई बीच हैं, जो आपको अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इसमें आप अंजुना बीच पर जा सकते हैं। इसके अलावा बागा बीच, कैलंग्यूट बीच, डोना पॉला बीच भी ज सकते हैं। कैलंग्यूट और बागा बीच पर आपको डॉल्फिन क्रूज के जरिए डॉल्फिन देखने को भी मिल सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed