हवाई जहाज के जरिए यात्रा करना आसान है और आप सफर में बचे हुए समय में कई और जगह घूम सकते हैं। जितना ज्यादा आप घूम सकते हैं उतना ज्यादा आप सीख सकते हैं। लेकिन हवाई यात्रा काफी बोरिंग होती है। क्योंकि जहाज के जरिए आप अपने आस-पास के खूबसूरत नजारों को नहीं देख सकते हैं। जबकि बस के जरिए यात्रा करने से रास्ते के खूबसूरत नजारों का आप दर्शन कर सकते हैं। इसलिए हम आपको भारत के सानदार बस यात्रा के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप हवाई यात्रा करना बंद कर देंगे।
मुंबई से गोवा
देश के सबसे खूबसूरत बीच वाला शहर आप दो तरीकों से जा सकते हैं। पहला रास्ता है मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के जरिए जो कोल्हापुर और बेलगाम से होता हुआ गोवा जाकर खत्म होगा। अगर आप इस रास्ते में बिना रुके जाएंगे तो करीब 11 घंटे में आप पहुंच सकेत हैं। दूसरा रास्ता है एनएच 66 से होकर। जिसमें आपको बारह घंटे लग सकते हैं। इन दोनों रास्ते पर आपको आसपास खूबसूरत नजारे देखेंगे। और जब सफर खूबसूरत हो तो भला मंजिल पर कौन जल्द पहुंचना चाहता है।
बेंगलुरु से ऊटी
ये सड़क मार्ग दक्षिण भारत के सबसे बस यात्राओं में से एक है। राष्ट्रीय उद्यानों और जंगलों से होती हुई घुमावदार सड़कें आपको बादलों की ओर ले जाती हैं। 6 घंटे के इस बस के सफर के बारे में आपको जितना बताया जाए कम होगा क्योंकि हर बार इसकी खूबसूरत बयां करने में कुछ न कुछ छूट जाएगा। इस सफर के दौरान लोगों को अध्यात्मिक नजरिया मिलता है।
श्रीनगर से उधमपुर
हरे-भरे और प्रदूषण मुक्त वातावरण से गुजरने वाली ये बस यात्रा मन को बेहद शांति देती है। सात घंटे बाद जब आप अपनी मंजिल पर पहुंचेंगे तो आपको इस बात का एहसास होगा कि सफर खत्म नहीं होना चाहिए था। सफर के दौरान आस-पास के ढाबों से आती खाने की सौंधी महक आपके सफर को और लाजवाब बना देगी।
दिल्ली से लेह
लेह-लद्दाख जाना तो मानो आज के समय में हर उस युवा की चाह है जो एडवेंचर का शौकीन है। सबसे लोकप्रिय यात्राओं में से एक होने का इस मार्ग का सबसे बड़ा कारण है कि आप इस दौरान भारत के कई अनछुए पहलुओं, अनदेखी जमीनों और रास्ते में पड़ने वाले भव्य मठों को देखने का मौका मिलता है। इस यात्रा को पूरा करने में आपको 29 घंटे लग सकते हैं।