फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नहीं लग रहा है वीजा तो भारत के इन मंदिरों में मांगे मन्नत, विदेश जाने का मिलेगा मौका

Tue, 16 Apr 2019 12:32 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Tue, 16 Apr 2019 12:32 PM IST
विज्ञापन
visa temple in india chikur balaji hanuman temnple neb sarai
- फोटो : सोशल मीडिया

अगर आप विदेश जाना चाहते हैं लेकिन वीजा मिलने में दिक्कत आ रही है तो एक बार इन मंदिरों का चक्कर जरुर लगाएं। वीजा लगवाना हो, गणित में अच्छे नंबर लाना है, दिल टूट गया है। इन सबके लिए आप ऊपरवाले से गुहार लगा सकते हैं। शायद आपको हमारी बातों पर विश्वास नहीं हो रहा होगा। लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं कि इन मंदिरों का दर्शन करें और ऐसी सारी समस्याएं आपसे दूर हो जाएंगी। 

visa temple in india chikur balaji hanuman temnple neb sarai
- फोटो : सोशल मीडिया

चिल्कुर बालाजी मंदिर
ऐसा कहा जाता है कि अगर आपको अमेरिका जाना है और वीजा नहीं लग पा रहा है तो एक बार जरुर चिल्कुर बालाजी मंदिर का दर्शन कर आएं। ऐसा कहा जाता है कि जब कुछ तकनीक से जुड़ी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों ने इस मंदिर में गुहार लगाई तो किसी चमत्कार की तरह उन्हें अमेरिका का वीजा मिल गया। तब से लेकर आज तक पूरे देश से लोग इस मंदिर में भगवान के सामने वीजा लगवाने की अर्जी लेकर पहुंचते हैं। 

visa temple in india chikur balaji hanuman temnple neb sarai
- फोटो : सोशल मीडिया

गुरुद्वारा तलहन साहिब जी
अगर आपको लगता है कि वीजा लगवाने के लिए भगवान की पूजा करना बेवकूफी भरी बात होगी तो आप गुरुद्वारा तलहन साहिब जी के बारे में सुनकर हैरान रह जाएंगे आप। ये गुरुद्वारा 150 साल पुराना है और तलहन के बिल्कुल बीच में मौजूद है। यहां पर हजारों श्रद्धालु वीजा लगवाने के लिए मत्था टेकते हैं। यहां तक की लोग भगवान की प्रार्थना करने के साथ-साथ खिलौने का हवाई जहाज भी चढ़ाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
visa temple in india chikur balaji hanuman temnple neb sarai
- फोटो : social media

हनुमान मंदिर
मंदिर में प्लेन का चढ़ावा चढ़ाना अजीब सा लगता है लेकिन फिर भी लोग चढ़ाते हैं। अहमदाबाद के चमत्कारी हनुमान मंदिर में तो कुछ अलग ही होता है। सप्ताह के अंत में विदेश जाने की इच्छा रखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ती है। इस मंदिर में विदेश जाने वालों के लिए मंदिर में ही वीजा काउंसिलिंग कार्यक्रम भी रखा जाता है।

विज्ञापन
visa temple in india chikur balaji hanuman temnple neb sarai

हनुमान मंदिर, नई दिल्ली
अगर आप दिल्ली में रह रहे हैं और वीजा लगवाने में मुश्किल हो रहा है तो आप यहां के हनुमान मंदिर में अपनी अरदास लगा सकते हैं। कनॉट प्लेस पर बना हनुमान मंदिर हर महीने हजारों ग्रीन कार्ड चाहने वालों की कतारों से भरा रहता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed