फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड के 13 जिलों में विकसित होंगे 13 नए पर्यटन स्थल, जानें कहां क्या होगा

Tue, 07 Jan 2020 02:36 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: निलेश कुमार Updated Tue, 07 Jan 2020 02:36 PM IST
विज्ञापन
13 new amazing tourist destination in uttrakhand in 13 district including haridwar nainital chamoli
Uttrakhand Tourism - फोटो : Amar ujala

पर्यटन के लिहाज से उत्तराखंड की गिनती परफेक्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन में होती है। नैनीताल, उत्तरकाशी, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, चमोली जैसे कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जहां हर साल बड़ी संख्या में देश और दुनिया से पर्यटक पहुंचते हैं। उत्तराखंड में घूमने के लिए हिल स्टेशनों की कमी नहीं है, वहीं वाइल्ड लाइफ और वाटर रॉफ्टिंग के लिए कई जगहे हैं। इन जगहों से इतर उत्तराखंड के 13 जिलों में 13 नए पर्यटन स्थल विकसित किए जा रहे हैं। आइए, जानते हैं कहा, किस थीम पर कौन-से पर्यटन स्थल विकसित किए जा रहे हैं:

13 new amazing tourist destination in uttrakhand in 13 district including haridwar nainital chamoli
uttrakhand

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने साल 2017 में मेट्रो प्रॉजेक्ट और राज्य में नए पर्यटक स्थल विकसित किए जाने की घोषणा की थी। बताया जा रहा है कि शंघाई स्थित न्यू डेवेलपमेंट बैंक ने राज्य में 13 नए पर्यटन स्थलों के विकास के लिए 1200 करोड़ रुपये की वित्तीय मदद देने को सहमत हुआ है। वहीं केंद्र सरकार की ओर से भी इस लोन के लिए राज्य के प्रस्ताव को ओके मिल गया है।

13 new amazing tourist destination in uttrakhand in 13 district including haridwar nainital chamoli
uttrakhand - फोटो : social media

राज्य के मौजूदा पर्यटन स्थलों से अलग '13 जिले-13 डेस्टिनेशन' योजना के तहत नए पर्यटन स्थल विकसित किया जाना है। उत्तराखंड में पर्यटन रोजगार का एक बड़ा साधन है। वहीं केंद्र सरकार ने भी देश में देसी और विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ाने को लेकर बड़ा लक्ष्य निर्धारित किया है। नए पर्यटन स्थलों को विकसित किए जाने से पर्यटकों के पास भी विकल्प खुलेंगे। आइए, जानते हैं उत्तराखंड में कहां, क्या विकसित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
13 new amazing tourist destination in uttrakhand in 13 district including haridwar nainital chamoli
uttrakhand
उत्तराखंड में इन जिलों में विकसित किए जाएंगे ये टूरिस्ट प्लेस
 
जिला डेस्टिनेशन थीम
पिथौरागढ़ मुनस्यारी/चौकोड़ी लेजर टूरिज्म
बागेश्वर कौसानी टी-टूरिज्म
अल्मोड़ा कसार देवी/कटारमल मेडिटेशन
नैनीताल मुक्तेश्वर लेजर टूरिज्म
चंपावत  लोहाघाट  हिल स्टेशन
ऊधमसिंह नगर पराग फॉर्म एम्यूजमेंट पार्क
विज्ञापन
13 new amazing tourist destination in uttrakhand in 13 district including haridwar nainital chamoli
uttrakhand village

इन जिलों में भी विकसित किए जाएंगे ये टूरिस्ट प्लेस

      

जिला डेस्टिनेशन थीम
रुद्रप्रयाग  चौपता    टैंटेड, इको टूरिज्म
टिहरी टिहरी झील वॉटर स्पोर्ट्स
पौड़ी  खिर्सू (कॉर्बेट नॉर्थ एंट्री) हिल स्टेशन वाइल्ड लाइफ
उत्तरकाशी चिन्यालीसौड़   मल्टीपरपज
चमोली गैरसैंण/औली-गौरसों विंटर स्पोर्ट्स, नॉलेज टाउन
देहरादून  चकराता  महाभारत सर्किट-हेरिटेज टूरिज्म
हरिद्वार पिरान कलियर/शक्तिपीठ धार्मिक पर्यटन

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed