फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Get Rid Of Mosquitoes: रसोई की ये पांच चीजें हैं मच्छरों के लिए जहर जैसी, घर की सफाई में करें इस्तेमाल

Thu, 15 May 2025 12:07 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 15 May 2025 12:07 PM IST
सार

Get Rid Of Mosquitoes  अगर आपके घर में मच्छर हैं तो कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर मच्छरों से छुटकारा पाया जा सकता है। रसोई घर की पांच चीजें मच्छरों के लिए जहर का काम करती हैं, जिन्हें घर की सफाई या प्राकृतिक मच्छर भगाने के उपाय के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। 

विज्ञापन
National Dengue day 2025 Top Kitchen Ingredients To Get Rid Of Mosquitoes Home remedies to repel mosquitoes
राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर जानें घर से मच्छर दूर भगाने के घरेलू उपाय - फोटो : Freepik.com

Get Rid Of Mosquitoes : भारत में हर साल 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाता है। यह दिन डेंगू बुखार और बीमारी से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। डेंगू एक वायरल संक्रमण है जो एडीज मच्छरों के काटने से फैलता है। भारत में डेंगू एक गंभीर समस्या है। यहां डेंगू के मामलों में वृद्धि हुई है। जलवायु परिवर्तन, गंदगी डेंगू के प्रसार को बढ़ावा देते हैं। डेंगू से बचाव के लिए मच्छरों को घर से दूर भगाएं। 



गंदे पानी और खुले कंटेनरों से बचें, ताकि मच्छरों को पनपने का मौका न मिले। वहींं अगर आपके घर में मच्छर हैं तो कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर मच्छरों से छुटकारा पाया जा सकता है। रसोई घर की पांच चीजें मच्छरों के लिए जहर का काम करती हैं, जिन्हें घर की सफाई या प्राकृतिक मच्छर भगाने के उपाय के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। 

National Dengue day 2025 Top Kitchen Ingredients To Get Rid Of Mosquitoes Home remedies to repel mosquitoes
लहसुन - फोटो : freepik.com

लहसुन से दूर भागेंगे मच्छर

लहसुन में कई प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं। लहसुन केवल सेहत के लिए ही नहीं, बल्कि मच्छरों को भगाने के लिए भी असरदार है। लहसुन में मौजूद सल्फर मच्छरों के लिए जहर जैसा है। इसकी तीखी गंध को भगाने में असरदार है। मच्छर से छुटकारा पाने के लिए कुछ लहसुन की कलियों को लौंग के साथ पानी में उबाल लें। इस पानी को स्प्रे बोतल में भरकर घर में छिड़काव करें, मच्छर भाग जाएंगे।

National Dengue day 2025 Top Kitchen Ingredients To Get Rid Of Mosquitoes Home remedies to repel mosquitoes
कपूर - फोटो : Adobe stock

मच्छर से छुटकारा दिलाएगा कपूर 

कपूर की गंध बहुत तेज होती है जिससे मच्छर तुरंत भाग जाते हैं। इसे उपयोग में लाने के लिए कपूर जलाकर घर की खिड़की-दरवाजों को आधे घंटे के लिए बंद कर दें। इससे एक भी मच्छर घर में नजर नहीं आएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
National Dengue day 2025 Top Kitchen Ingredients To Get Rid Of Mosquitoes Home remedies to repel mosquitoes
नींबू - फोटो : Freepik

नींबू और लौंग दिलाएंगे मच्छरों से छुटकारा

नींबू और लौंग के इस्तेलाम से भी मच्छर पास नहीं फटकते हैं। इसके लिए एक नींबू को आधा काटकर उसमें चार से पांच लौंग दबा दें और कमरे में रख दें। 

विज्ञापन
National Dengue day 2025 Top Kitchen Ingredients To Get Rid Of Mosquitoes Home remedies to repel mosquitoes
पुदीना - फोटो : Adobe Stock
पुदीना के पानी का स्प्रे

मच्छरों के लिए पुदीने की पत्तियों से आने वाली खुशबू असहनीय होती है। पुदीने के पत्तों का रस या एसेंशियल ऑयल पानी में मिलाकर घर के उन स्थानों पर स्प्रे करें जहां मच्छर आते हैं। नींम के पत्तों के पानी या नीम के तेल का उपयोग भी मच्छर भगाने में किया जा सकता है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed