अपने जमाने की फैशन आइकॉन थी मधुबाला, लड़कियां उनसे सीख सकती हैं ये चीजें
मधुबाला आज की एक्ट्रेस की तरह स्लिम नहीं थी। उन्हें अपने कर्व्स को लेकर कोई हिचक नहीं होती थी। उनके ऑफ-शोल्डर्स ड्रेसीस और हगिंग ब्लाउजीज इस बात के गवाह हैं। मधुबाला से आज की लड़कियां बोल्डनेस सीख सकती हैं। कहा जाता है कि मुधाबाला को स्ट्रीट फूड्स से बेहद लगाव था। वह अपने कर्व्ड लुक को लेकर कभी शर्मिंदा नहीं होती थी। तो ऐसे में किसी भी लड़की को नहीं होना चाहिए।
मधुबाला के सिर के बाल न ही कर्ल्स थे और न ही पोकर स्ट्रेट, वह अपने लहलहाते बालों में किसी परि से कम नहीं लगती थी। ऐसे में लड़कियां भी अपने सिर के बालों को लेकर ज्यादा टेंशन न लें। नेचुरल खूबसूरती ही सबसे ज्यादा लोगों के दिल में उतरती है।