फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'ब्यूटी विद ब्रेन' की मिसाल हैं ये भारतीय महिला नेता, अंदाज-ए-बयां है कुछ खास

Fri, 13 Mar 2020 11:44 AM IST
Rama Solanki रमा सोलंकी
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:44 AM IST
सार

अपनी काबिलियत से बना रही हैं पहचान 
खूबसूरत है अंदाज-ए-बयां
प्रियंका गांधी से डिंपल यादव तक सादगी भरा हैं अंदाज
किसी से कम नहीं हैं ये भारतीय महिला नेता

विज्ञापन
These Indian women politicians are the true examples of beauty with brains
खूबसूरत है अंदाज-ए-बयां - फोटो : Amar Ujala

जब हम ब्रिटेन और अमेरिका जैसे देशों के बारे में बात करते हैं तो वहां की महिला नेताओं की काफी चर्चा होती है। वहां की संसद में मौजूद महिलाओं के व्यक्तित्व की हर कोई तारीफ करता है। लेकिन, ऐसा नहीं है कि सिर्फ अमेरिका और यूरोप की महिला नेता ही 'ब्यूटी विद ब्रेन' हैं। भारत की महिला नेता किसी भी मामले में कम नहीं हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में चुनी गईं कई महिला सांसदों की काबिलियत और खूबसरती की खूब चर्चा हुई। मिमी चक्रवर्ती, नुसरत जहां, रमैया हरिदास,अंगूरलता डेका,शाइना एनसी,महुआ मोइत्रा,अदिति सिंह समेत कई सांसदों ने खूब सुर्खियां बटोरीं। इनके अलावा कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा और डिंपल यादव भी अपने काबिल अंदाज और खूबसूरती में किसी विदेशी महिला नेता से कम नहीं हैं। हम आपको भारतीय राजनीति की उन महिलाओं के बारे में बता रहें हैं जो 'ब्यूटी विद ब्रेन' के साथ राजनीति में भी अपना लोहा मनवा रही हैं।

प्रियंका के सादगी भरे अंदाज ने हमेशा ही गांधी परिवार की गरिमा को बनाए रखी है

These Indian women politicians are the true examples of beauty with brains
खूबसूरत है अंदाज-ए-बयां - फोटो : Amar ujala

राजनीति में महिलाओं का कद लगातार बढ़ रहा हैं, 'ब्यूटी विद ब्रेन' की अवधारणा को भी बखूबी साबित करती नजर आ रही हैं भारतीय राजनीति में महिलाएं। आइए जानते हैं ऐसे ही चेहरों के बारे में-

प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी को राजनीति भले ही विरासत में मिली हो पर अपनी सादगी और सहजतापूर्ण व्यवहार से उन्होंने अपनी पहचान बनाई है। जितना खूबसूरत उनका स्वभाव है उतनी ही सुंदर शख्सियत। प्रियंका गांधी वाड्रा, इस नाम से ही लोगों के बीच इंदिरा गांधी की छवि उभर आती है। इंदिरा की पोती, अपनी दादी के जैसे छोटे बाल और तेज नाक लिए, ऊपर से प्रियंका का भाषण देने का तरीका भी हुबहू अपनी दादी इंदिरा जैसा। प्रियंका एक से बढ़कर एक एलिगेंट साड़ियों को पहनकर जैसे इंदिरा गांधी की ही विरासत को आगे बढ़ा रहीं हैं। प्रियंका के सादगी भरे अंदाज ने हमेशा ही गांधी परिवार की गरिमा को बनाए रखा है तभी तो प्रियंका आज युवाओं में एक स्टाइल आइकॉन हैं।

सादगी भरा चेहरा और सहज अंदाज डिंपल यादव की पहचान है।

These Indian women politicians are the true examples of beauty with brains
खूबसूरत है अंदाज-ए-बयां - फोटो : Amar Ujala

डिंपल यादव
सादगी भरा चेहरा और सहज अंदाज डिंपल यादव की पहचान है। पति का हर कदम साथ देती हैं और जनता में डिंपल यादव की छवि सादगी से भरी है। यूपी के सबसे बड़े सियासी कुनबे की बहू डिंपल यादव का बेहद ही अलहदा व्यक्तित्व है। डिंपल, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव की बहू तो अखिलेश यादव की पत्नी हैं। डिंपल हमेशा से सादगी पसंद रहीं हैं, इसकी मिसाल उनके अल्फाज और लिबास दोनों से से दिखती भी है। शायद यही वजह भी रहीं कि नेता जी के बेटे, एक आर्मी ऑफिसर की बेटी को अपना दिल दे बैठे और फिर डिंपल बनीं एक बड़े राजनीतिक घराने की बहू।

विज्ञापन
विज्ञापन

बंगाली इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती राजनीति में आजमा रही है अपना करियर

These Indian women politicians are the true examples of beauty with brains
खूबसूरत है अंदाज-ए-बयां - फोटो : Amar Ujala

मिमी चक्रवर्ती
बंगाली इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ीं। अदाकारी में अपना लोहा मनवाकर राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमा रही हैं।

विज्ञापन

किसी से काम नहीं हैं ये भारतीय महिला नेता

These Indian women politicians are the true examples of beauty with brains
खूबसूरत है अंदाज-ए-बयां - फोटो : Amar Ujala

अंगूरलता डेका
फिल्मों में अपना करियर आजमाने के बाद राजनीति में भी अपना लोहा मनवा रही है अंगूरलता डेका।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed